यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डीजल कार चलाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, वरना बीच रास्ते में हो सकते हैं परेशान
छोटी कारों की ब्रिकी के मामले में मारुति और हुंडई भारत में दो सबसे लोकप्रिय ब्रांड है। पिछले कुछ सालों में सभी कंपनियां बड़ी संख्या में डीजल कारों को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कड़े उत्सर्जन मानदंडो और दुनिया भर में डीजल विरोध के बावजूद , डीजल कारें अभी भी भारत में सबसे अधिक पसंद की जाती है, खासकर जब छोटी हैचबैक या कॉम्पैक्ट सेडान या कॉम्पैक्ट एसयूवी की बजाय बड़ी कारों की बात आती है। पिछले कुछ सालों में विशेष रूप से बीएस 6 उत्सर्जन मानदंडों के लागू होने के बाद , कई वाहन निर्माता कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो से डीजल कारों को हटा ही दिया है, इसका कारण कंपनी ने काफी अधिक उत्पादन लागत का हवाला दिया है। अगर आप भी एक डीजल कार के मालिक है तो आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए वरना बाद में आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कम ईंधन पर वाहन न चलाये
जब भी आप कार को चलाए तो इस बात का जरूर ख्याल रखें, कि कार में ईंधन पूरा भरा हो। जब टैंक में ईंधन का स्तर कम हो जाए तो उसी समय आप टैंक फुल करा ले। कम ईंधन में कार चलाने की वजह से आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इंजन को कोल्ड रेव न करें
ये सभी कारों के लिए एक आम बात है, चाहे वो पेट्रोल हो या डीजल। इंजन शुरु करने के बाद, इसे गर्म होने के लिए कुछ समय दें। इंजन को गर्म होने के लिए कुछ समय देने से पावरट्रेन को लंबे समय तक आकार में रहने और दमदार प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। कोल्ड रेविंग का मतलब है जब आप इंजन को स्टार्ट करने के तुरंत बाद रेव करना शुरू करते हैं। कोल्ड रेविंग पावर मिल को नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि स्थिर मोड में, तेल गाढ़ा होता है।
कम आरपीएम पर हाई गियर में ड्राइविंग करने से बचें
हाई गियर में कम आरपीएम पर ड्राइविंग को लुगिंग कहा जाता है, और इससे आपकी कार के इंजन और ट्रांसमिशन में बड़ी खराबी आ सकती है। ऐसे करने से इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है वहीं इसके कारण कार के कुछ पुर्जों में समय से पहले घिसाव और टूट -फूट हो सकती है। इसके कारण कार की लाइफ पर भी असर पड़ सकता है।
खबरें और भी
डीपीएफ को साफ रखें
DPF, या डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर, डीजल कार में आने वाला सबसे अहम भाग है। इसको साफ रखना काफी जरुरी होता है। यह लंबे समय में कार के इंजन को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर आप अपनी कार को ठीक रखना चाहते हैं तो समय -समय पर टेस्टिंग और डीपीएफ की सफाई जरूरी है।

