विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kia Carens Clavis Vs XL6 vs Safari vs XUV700 vs Innova: कीमत और फीचर्स के मामले में कौन बेहतर?

Updated: Fri, 23 May 2025 06:37 PM (IST)

किआ ने भारत में नई MPV किआ कैरेंस क्लाविस को लॉन्च किया है जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स और शानदार लुक हैं। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी XL6 टाटा सफारी महिंद ...और पढ़ें

Kia Carens Clavis Vs XL6 vs Safari vs XUV700 vs Innova
Kia Carens Clavis Vs XL6 vs Safari vs XUV700 vs Innova

HighLights

  1. किआ कैरेंस क्लाविस में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं।
  2. यह अपने सेगमेंट में बाकियों से काफी सस्ती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। किआ ने भारत में अपनी नई MPV Kia Carens Clavis को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स और शानदार लुक के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इसके इंटीरियर में हल्के बदलाव किए गए हैं, लेकिन फीचर्स में बहुत कुछ नया देखने के लिए मिला है। भारतीय बाजार में Kia Carens Clavis का मुकाबला Maruti Suzuki XL6, Tata Safari, Mahindra XUV700 और Toyota Innova Crysta जैसी गाड़ियों से होने वाला है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कौन सी गाड़ी आपके लिए बेस्ट हैय़

1. कीमत

मॉडल शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये में) टॉप वेरिएंट (एक्स-शोरूम, रुपये में)
Kia Carens Clavis 11.90 लाख 18 लाख
Maruti Suzuki XL6 11.71 लाख 14.99 लाख
Tata Safari 15.49 लाख 27.25 लाख
Mahindra XUV700 14.49 लाख 25.14 लाख
Toyota Innova Crysta 19.99 लाख 26.82 लाख

किआ कैरेंस क्लाविस अपने सेगमेंट में बाकियों से काफी सस्ती है। 

2. इंजन 

मॉडल इंजन ऑप्शंस पावर टॉर्क ट्रांसमिशन
Kia Carens Clavis 1.5L टर्बो पेट्रोल

1.5L NA पेट्रोल

1.5L डीजल

157 hp

113 hp

113 hp

253 Nm

143.8 Nm

250 Nm

6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT (टर्बो-पेट्रोल)
Maruti Suzuki XL6 1.5L हाइब्रिड पेट्रोल

1.5L CNG

101 bhp

86.63 bhp

136.8 Nm

121.5 Nm

5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक
Tata Safari 2.0L टर्बो डीजल 170 hp 350 Nm 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक
Mahindra XUV700 2.0L टर्बो पेट्रोल

2.2L टर्बो डीजल

197 hp

182 hp

380 Nm

420 Nm

6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक
Toyota Innova Crysta 2.4L टर्बो डीजल 150 hp 343 Nm 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

3. फीचर्स 

मॉडल फीचर्स
Kia Carens Clavis 6 एयरबैग्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स
Maruti Suzuki XL6 7-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, सुजुकी कनेक्ट
Tata Safari 12.3-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स, JBL साउंड सिस्टम
Mahindra XUV700 ADAS, डुअल 10.25-इंच स्क्रीन्स, पैनोरमिक सनरूफ, 5-स्टार GNCAP रेटिंग
Toyota Innova Crysta 8-इंच टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स, 7 एयरबैग्स, लेकिन ADAS नहीं

4. माइलेज 

गाड़ी माइलेज (लगभग, ARAI)
Kia Carens Clavis पेट्रोल: 15.34 kmpl, डीजल: 19.54 kmpl
Maruti Suzuki XL6 पेट्रोल: 20.97 kmpl, CNG: 26.32 km/kg
Tata Safari डीजल: 16.3 kmpl
Mahindra XUV700 पेट्रोल: 13 kmpl, डीजल: 17 kmpl
Toyota Innova Crysta डीजल: 13.68 kmpl

यह भी पढ़ें- 2025 Kia Carens Clavis भारत में हुई लॉन्च, जानिए किस वेरिएंट की कितनी कीमत