यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MG Comet EV को टक्कर देने आ रही Ligier Myli इलेक्ट्रिक कार, टेस्टिंग के दौरान कई बार हुई स्पाॅट
MG Comet ईवी को हाल के दिनों में इस कार को लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर Ligier Myli को भारतीय बाजार में लॉन्च कि ...और पढ़ें

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में ईवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। जहां एक तरफ टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसे घरेलू वाहन निर्माता कंपनी अपने ईवी के पोर्टफोलियो को विस्तार देने में लगे हैं दूसरी ओर भारत में विदेशी ब्रांड भी ईवी के साथ भारत में अपनी जगह तलाश रहे हैं। आपको बता दें, बीते दिनों भारतीय बाजार में ईवी ने अपनी सबसे छोटी किफायती इलेक्ट्रिक कार एमजी कोमेट ईवी को लॉन्च किया था। अब फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी अपनी दो डोर वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार Myli की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे कई बार स्पॉट किया गया है।
टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार में अब माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।
Ligier Myli कैसी है
आपको बता दें, यूरोपीय बाजार के अंदर इस कार को कुल चार वेरिएंट्स - गुड, आइडियल, एपिक और रेबल में लॉन्च किया गया है। इसकी लंबाई 2960 मिमी है जो भारत में टाटा द्वारा लॉन्च की गई नैनो से भी छोटी है। ये एक टू-डोर कार है, जैसा कि आपने एमजी कॉमेट में देखा था। इस कार व्हीलबेस काफी छोटा है इसमें इंच का अलॉय व्हील मिलता है। विश्व बाजार में ये कार तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। जिसमें 4.14 kWh, 8.28 kWh और 12.42 kWh शामिल हैं। इसका सबसे छोटा बैटरी पैक वेरिएंट 63 किमी, मिडियम वेरिएंट 123 किमी और हायर वेरिएंट 192 किमी तक का ड्राइविंग रेंज के साथ आता है।
MG Comet से होगी टक्कर
MG Comet ईवी को हाल के दिनों में इस कार को लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर Ligier Myli को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला MG Comet से होगा। इस कार में 17.3kWh की क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। जो 41 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये सिंगल चार्ज पर 230 किलोमीटर से अधिक चल सकती है।

