यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahindra BE 6 के बेस वेरिएंट Pack One को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI
Car Finance Plan महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में BE 6 को नई जेनरेशन Electric SUV के तौर पर ऑफर किया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट ...और पढ़ें

HighLights
- Mahindra की ओर से BE 6 को Electric SUV के तौर पर किया जाता है ऑफर
- कंपनी की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर Pack One को लाया गया
- तीन लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने देनी होगी 27148 रुपये की EMI
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Electric SUVs की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से कई नई एसयूवी को लाया जा रहा है। इसी क्रम में Mahindra की ओर से BE 6 को लॉन्च किया गया है। कंपनी की इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Pack One को खरीदने का मन बना रहे हैं तो तीन लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये महीने की EMI पर इसे घर लाया (Mahindra BE 6 Pack One EMI) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra BE 6 Pack One Variant Price
Mahindra की ओर से BE 6 के सबसे सस्ते वेरिएंट के तौर पर Pack One को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी के Pack One वेरिएंट को 18.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। गाड़ी की डिलीवरी शुरू होने के बाद अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 18.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इंश्योरेंस को भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 78 हजार रुपये इंश्योरेंस और टीसीएस के 18900 रुपये देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 1987379 रुपये हो जाती है।
3 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Mahindra BE 6 के सबसे सस्ते वेरिएंट Pack One को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 1687379 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 1687379 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 27148 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ी
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 1687379 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 27148 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra BE 6 के Pack One वेरिएंट के लिए करीब 5.93 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी गाड़ी की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 25.80 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
Mahindra की ओर से BE 6 को Electric SUV सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG ZS EV जैसी Electric SUV के साथ होता है। इसके अलावा इसे जल्द ही लॉन्च होने वाली Maruti E Vitara से भी चुनौती मिलेगी।