Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस महीने कई कारें हो सकती हैं बंद, कंपनियां दे रहीं इन पर बंपर डिस्काउंट

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 04:40 PM (IST)

    BS6 फेज II एक अप्रैल 2023 बीएस 6-II उत्सर्जन मानकों के अनुरूप ही कारों को बनाएगी। जिसके कारण कीमत में बढ़ोतरी होगी और कुछ कंपनियां अपने स्टॉक को खत् ...और पढ़ें

    BS6 फेज II के कारण कई कारें होंगी बंद
    BS6 फेज II के कारण कई कारें होंगी बंद

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  मार्च अब खत्म ही होने वाला है, इसके साथ ही ये 2022-23 फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना भी है। इस महीने के बाद कई चीजें बदल जाएगी। एक तरह के कहे तो 1 अप्रैल से कई नियम लागू होने वाला है। इनमें से एक नियम BS6 फेज II का नए एमिशन नॉर्म्स का है। इसके चलते कई कारें बंद होने वाली है। इसके चलते सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कारों के इंजन को अपडेट कर रही है।  

    इसके कारण कारों की कीमत भी बढ़ने वाली है। हालाकिं कई कंपनियों ने तो अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी करनी भी चालू कर दी है। इसके बाद जिन मॉडल्स की ब्रिकी सेल्स में कम है, उनको तो कंपनी बंद ही कर रही है। वहीं कुछ कंपनियां अपने स्टॉक को खाली करने के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

    होंडा बंद करेगी अपने 5 मॉडल 

    भारतीय बाजार में होंडा अपने 5 मॉडल बंद करने वाली है। इसमें शामिल होंडा सिटी 4th जेन, सिटी 5th जेन (डीजल), अमेज (डीजल), जैज और WR-V। वहीं कंपनी ने इसका प्रोडक्शन पहले ही बंद भी कर दिया था।  

    महिंद्रा के 3 मॉडल बंद होंगे

    भारतीय बाजार में महिंद्रा लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। कंपनी अपने कुछ मॉडल्स को बंद करने वाली है। मराजो, अल्टुरस G4 और KUV100 है। कंपनी इसके स्टॉक को खाली करने के लिए 70 हजार रुपये का ऑफर दे रही है।

    खबरें और भी

    हुंडई करेगी अपने 2 मॉडल बंद

    भारतीय बाजार में हुंडई अपनी 2 कारों को बंद करने वाली है। वो अपनी वरना (डीजल) और अल्काजार (डीजल) को बंद करेगी। कंपनी अपने स्टॉक को खाली करने के लिए 1.25 लाख रुपए तक का बेनिफिट दे रही है।

    स्कोडा  2 मॉडल बंद करेगी

    कंपनी अपनी दो कारों को बंद करने वाली है। ये दोनों मॉडल पेट्रोल से चलने वाले हैं। इसके कारण ही कंपनी इनको अपडेट नहीं कर रही है और जल्द से जल्द अपने स्टॉक को खाली करने वाली है। इसके लिए कंपनी 55 हजार रुपये का ऑफर प्रदान करा रही है।