विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki की इस गाड़ी पर है 1.36 लाख का डिस्काउंट, CNG पर 26km का माइलेज और कई फीचर्स से लैस

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:33 PM (GMT+05:30)

Maruti Grand Vitara Discount: मारुति की इस गाड़ी पर नवंबर महीने में 1.36 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पूरे भारत में इस समय फेस्टिव सीजन का टाइम चल रहा है और ऐसे में लोग गाड़ियों की खरीदारी करना भी पसंद करते हैं। इसी बीच Maruti अपनी एक गाड़ी पर 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिससे इससे खरीदना और भी आसान हो जाता है। ऐसे में अगर आप दिवाली या धनतेरस को देखने हुए एक मिडसाइज SUV घर लाने का प्लान कर रहे हैं तो नवंबर महीने में Maruti Suzuki Grand Vitara पर 1.36 लाख रुपए का डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसमें कई चीजें शामिल हैं।

क्या हैं ऑफर्स?

  • पेट्रोल FWD वेरिएंट: पेट्रोल से चलने वाले फ्रंट-व्हील ड्राइव वेरिएंट पर 1.36 लाख रुपए तक के सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं।
  • पेट्रोल AWD वेरिएंट: इस वेरिएंट पर 1.15 लाख रुपए तक के फायदे और 5 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।
  • स्ट्रॉंग हाइब्रिड वेरिएंट: इस वेरिएंट पर 1.20 लाख रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। साथ ही, 5 साल तक की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी और रोड टैक्स बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
  • CNG वेरिएंट: Maruti Grand Vitara के CNG वेरिएंट पर 1 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।

Maruti Grand Vitara इंजन

Maruti Suzuki Grand Vitara में 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 1.5 लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल जो 101.64bhp की पावर और 136.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है, 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड जो 114bhp की पावर और 122nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, तीसरा है 1.5 लीटर CNG जो लगभग 87bhp की पावर और 121.5nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Variant / Powertrain Engine & Transmission ARAI-Certified Mileage
Petrol Manual (2WD)
(Sigma, Delta, Zeta, Zeta (O))
1.462 cc, Petrol, Manual 21.11 kmpl
Petrol Automatic (2WD TC)
(Delta, etc.)
1.462 cc, Petrol, Automatic (TC) 20.58 kmpl
Petrol Automatic (AWD AllGrip)
(Alpha AWD, Alpha (O) AWD)
1.462 cc, Petrol, Automatic (TC) 19.20 kmpl
Strong Hybrid (e-CVT)
(Zeta Plus, Alpha Plus)
1.490 cc, Hybrid (Electric + Petrol), e-CVT 27.97 kmpl
CNG Manual (2WD)
(Delta CNG, etc.)
1.462 cc, CNG, Manual 26.6 km/kg

सस्पेंशन ब्रेक्स और व्हील्स

इस गाड़ी में आगे की तरफ मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है और पीछे की तरफ टॉर्शन बीम सस्पेंशन मिलता है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसके आगे को पहियों में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और पीछे के पहियों में सॉलिड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स और टायर दिए गए हैं।

Maruti Grand Vitara सेफ्टी फीचर्स

इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड असिस्ट और हिल-डिसेंट कंट्रोल दिए गए हैं। बाकी सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री व्यू कैमरा, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और Android Auto के साथ 9-इंच का Smartlay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले की सुविधा मिलती है। आराम और सुविधाओं के मामले में इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग और ऑटो प्यूरीफाई PM 2.5 एयर फिल्टर दिए गए हैं।

Variant Engine / Powertrain Transmission Ex-Showroom Price (Approx.)
Grand Vitara Sigma 1.5L Petrol (Mild-Hybrid) Manual ₹10.77 Lakh
Grand Vitara Delta 1.5L Petrol (Mild-Hybrid) Manual / Automatic ₹12.15 – ₹13.50 Lakh
Grand Vitara Delta CNG 1.5L Petrol + CNG Manual ₹13.05 Lakh
Grand Vitara Zeta 1.5L Petrol (Mild-Hybrid) Manual / Automatic ₹13.85 – ₹15.35 Lakh
Grand Vitara Zeta (O) 1.5L Petrol (Mild-Hybrid) Manual / Automatic ₹13.89 – ₹15.45 Lakh
Grand Vitara Alpha 1.5L Petrol (Mild-Hybrid) Manual / Automatic ₹15.35 – ₹16.70 Lakh
Grand Vitara Alpha (O) 1.5L Petrol (Mild-Hybrid) Manual / Automatic ₹15.39 – ₹16.74 Lakh
Grand Vitara Alpha AWD AT 1.5L Petrol (AllGrip 4WD) Automatic ₹18.05 – ₹18.78 Lakh
Grand Vitara Delta Plus Hybrid 1.5L Strong Hybrid e-CVT Automatic ₹16.68 Lakh
Grand Vitara Zeta Plus Hybrid 1.5L Strong Hybrid e-CVT Automatic ₹17.97 – ₹18.71 Lakh
Grand Vitara Alpha Plus Hybrid 1.5L Strong Hybrid e-CVT Automatic ₹19.55 – ₹19.77 Lakh

यह भी पढ़ें- Diwali Discount: इन SUVs पर मिल रहा है 90,000 तक का भारी डिस्काउंट, Maruti Skoda और TATA भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।