Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Suzuki Jimny 5-door की वो 10 खास बातें, जो इसे बनाती हैं अलग

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 08:46 AM (GMT+05:30)

    Maruti Suzuki Jimny 5 door अगर आप ऑफ रोड गाड़ियों में दिलचस्पी रखते हैं तो आज हम आपके लिए मारुति सुजुकी 5 डोर एसयूवी की 10 खास बातों को लेकर आए हैं ...और पढ़ें

    Maruti Suzuki Jimny 5-door की वो खास बातें
    Maruti Suzuki Jimny 5-door की वो खास बातें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी जिम्नी को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था।लोगों को 5 डोर वाली एसयूवी का लंबे समय से इंतजार था। महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से इसकी टक्कर होगी। लेकिन क्या आप इसके बारे में वो 10 खास बातें जानते हैं, जो इसे सभी से अलग बनाती हैं।

    कार में मिलता है अधिक स्पेस

    मारुति जिम्नी 5-डोर एसयूवी में बाकी मॉडल्स की तरह कॉम्पैक्ट साइज में नहीं उतारा गया है और इसमें आपको कई सेटिंग ऑप्शन भी मिलता है। इसकी लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है। इसी कारण यह 3 डोर मॉडल की तुलना में 340mm लंबी है। लंबे व्हीलबेस के अलावा, इसमें दो दरवाजे भी हैं, बाहर के साथ ही ये अंदर से भी काफी बड़ी है।

    डिजाइन

    इस कार की  डिजाइन की बात करें तो ब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ काइनेटिक येलो रंग इसे एक अलग पहचान देते हैं। सिग्नेचर डिजाइन के साथ इसमें अपराइट पिलर, क्लीन सरफेसिंग, सर्कुलर हेडलैंप, स्लेटेड ग्रिल, चंक ऑफ-रोड टायर्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्च दिया गया है और इसमें नए सिरे से डिजाइन किया गया रियर क्वार्टर भी है। वहीं पीछे के दरवाजे पर  ईश क्वार्टर ग्लास को रखा गया है और बम्पर-माउंटेड टेल लैंप भी हैं। इस कार को 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स काफी शानदार बनाते हैं।

    ऑल ब्लैक थीम वाला केबिन

    आपको बता दें, ये कार ऑल ब्लैक थीम वाले केबिन के साथ आती हैं। इसके डैशबोर्ड पर 9-इंच का टचस्क्रीन, स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, पैसेंजर साइड पर एक डैशबोर्ड-माउंटेड ग्रैब हैंडल और फॉक्स एक्सपोज्ड बोल्ट भी मिलता है।

    खबरें और भी

    सेफ्टी में दमदार

    वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार में सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा है। इसमें आपको 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं।

    K15B इंजन

    इंजन के रूप में भी इसे काफी खास बनाया गया है, जो 105hp की पावर और 134Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, ट्रांसमिशन के लिए 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक या 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी इसमें दिया गया है। इसमें मारुति की माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। फिलहाल, मारुति जिम्नी 5-डोर की कीमतों का कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये तक हो सकती है।

    हेडलैंप वॉशर

    इसमें आपको एक खास विशेषता के रूप में हेडलैंप वॉशर मिलेगा, एक विशेषता जो आमतौर पर केवल लग्जरी सेडान और एसयूवी में देखी जाती है। हेडलैम्प वाशर कीचड़ में गिरने और भारी बारिश के समय काम आते हैं। सिर्फ इसके विशेष फीचर के कारण Maruti Suzuki Jimny हेडलैम्प वाशर पाने वाली भारत की सबसे किफायती वाहन बन गई है।

    ladder frame पर मारुति सुजुकी की अकेली पेशकश

    आपको बता दें कि पिछली जनरेशन की जिप्सी पूरी तरह से तस्वीर से बाहर होने के साथ, नई जिम्नी अब मारुति सुजुकी की एकमात्र वाहन है जो ladder frame पर आती है। ये ladder frame के आर्किटेक्चर पर आधारित है, न कि मोनोकॉक फ्रेम पर।

    सेंटर कंसोल में विंडो बटन

    इस कार को सबसे बड़ी टक्कर देने वाली Mahindra Thar की तरह, Maruti Suzuki Jimny में फ्रंट पावर विंडो स्विच भी हैं जो सामने की सीटों के बीच सेंटर कंसोल पर रखी गई हैं। 

    री-सर्क्युलेटिंग बॉल स्टीयरिंग सेट-अप

    मारुति सुजुकी जिम्नी अपने पारंपरिक रीसर्क्युलेटिंग बॉल स्टीयरिंग पर काम कर रही है। रैक और पिनियन सेटअप की तुलना में, रीसर्क्युलेटिंग बॉल स्टीयरिंग सिस्टम ऑफ-रोड इलाकों में अधिक मजबूत और टिकाऊ होती है।

    कलर ऑप्शन

    अगर आप कलर के शौकीन हैं तो आपको इस कार में ब्लैक रूफ के साथ सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे, नेक्सा ब्लू, ब्लुइश ब्लैक, पर्ल आर्कटिक वाइट और जिम्नी के खास रंग ब्लैक रूफ के साथ काइनेटिक यलो के सात कलर ऑप्शन को सलेक्ट कर सकते हैं।