विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Punch को टक्कर देने की तैयारी कर रही है Maruti, ला सकती है अपनी नई Micro SUV

Published: Sat, 27 Jun 2026 02:02 PM (IST)

Maruti Micro SUV: टाटा पंच को टक्कर देने के लिए मारुति एक नई छोटी SUV ला सकती है। पेट्रोल, CNG ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki अब एक ऐसी छोटी SUV पर काम कर रही है जो TATA Punch को कड़ी टक्कर देगी। Maruti को पता है कि लोग अभ पुरानी Alto जैसी छोटी कारों के बजाय SUV स्टाइल वाली गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाड़ी को कंपनी के एक एंट्री लेवल हीरो के रूप में पेश किए जाने की संभावना है। साथ ही, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह Alto 800 के पुराने और पारंपरिक बाजार पर कब्जा जमा लेगी।

क्या होगा इसमें खास?

Maruti की यह नई कार देखने में बिल्कुल किसी SUV की तरह दमदार और ऊंची हाइट वाली होगी। यह गाड़ी सिर्फ पेट्रोल में ही नहीं बल्कि Hybrid, CNG और EV के विकल्प में भी पेश की जाएगी। कंपनी ने कोशिश की है कि बर बजट और जरूरत के मुताबिक, CNG से लेकर EV तक ग्राहकों के लिए उनके पास एक गाड़ी मौजूद हो।

TATA Punch से मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Punch ने 2021 में लॉन्च होने के बाद बाजार में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। आज के समय में कार खरीदने वाले लोग सिर्फ सस्ती गाड़ी ही नहीं खोज रहे बल्कि अब वे थोड़ा पैसा ज्यादा खर्च करने को भी आसानी से तैयार रहते हैं। साथ ही, लोग अब एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो छोटी हो और चलाने में आसान भी हो। लेकिन, साथ ही साथ उसमें प्रीमियम फीचर्स और दमदार पावरफुल इंजन के साथ सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हों।

कीमत पर फोकस

Maruti की सफतला इस पर भी टिकी होगी कि वह अपनी नई कार की कीमत कितनी रखती है। इस समय TATA Punch के पेट्रोल-सीएनजी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपए से लेकर 10.60 लाख तक है। वहीं, इसके EV मॉडल की बात करें तो इशकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए से लेकर 12.59 लाख रुपए तक जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर Maruti अपनी गाड़ी को TATA Punch से 30 से 40 हजार रुपए कम कीमत पर लॉन्च करती है तो उसे सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon, Dzire या Skoda; कौन सी कार है फैमिली के लिए सबसे सेफ, 5-स्टार रेटिंग और कीमत 6.3 लाख