Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti swift के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan Maruti की ओर से Swift को हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। हाल में ही जीएसटी कम होने के बाद इसकी कीमत भी कम हुई है। जिसके बाद बे ...और पढ़ें

    मारुति स्विफ्ट के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI
    मारुति स्विफ्ट के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

    HighLights

    1. Maruti Swift को हैचबैक सेगमेंट में किया जाता है ऑफर
    2. मारुति स्विफ्ट के बेस वेरिएंट के तौर पर मिलता है LXI वेरिएंट
    3. एक लाख Down Payment के बाद जाएगी 7854 रुपये की EMI

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Swift को CNG और पेट्रोल के साथ भी ऑफर किया जाता है। जीएसटी कम होने के बाद कारों की कीमत भी कम हुई है। जिसके बाद अगर मारुति की इस गाड़ी के पेट्रोल बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Swift Price

    मारुति सुजुकी की ओर से Swift के बेस वेरिएंट को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.79 रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 23 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 34 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.36 लाख रुपये हो जाती है।

    एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर Maruti Swift के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.36 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.36 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 7854 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Car

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.36 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 7854 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Swift के बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.17 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.54 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Maruti Suzuki की ओर से Swift को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago जैसी कारों के साथ होता है। साथ ही कुछ एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट की कारों जैसे Renault Kiger, Nissan Magnite, Hyundai Exter, Tata Punch से भी इसे चुनौती मिलती है।