विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीलाम होने जा रही Maserati Ag GCS, विंटेज कार में ऐसा क्या है खास जो लोग करोड़ों रुपये लुटाने को तैयार!

Published: Wed, 17 Jun 2026 01:00 PM (IST)

दुनिया में कई ऐसी दुर्लभ कारें भी मौजूद हैं जिनके लिए लोग करोड़ों-अरबों रुपये भी देने के लिए तैयार हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 1954 की दुर्लभ मासेराटी ए6 जीसीएस नीलामी के लिए

  2. अनुमानित कीमत 23 से 27 करोड़ रुपये, कैलिफोर्निया में होगी

  3. केवल 52 यूनिट्स बनीं, कई रेस जीत चुकी है

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के साथ ही दुनिया में विंंटेज कारों को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। ऐसे लोग बेहद खास कारों को खरीदने के लिए करोड़ों अरबों रुपये में खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे लोगों की कलेक्‍शन में शामिल होने के लिए Maserati A6 GCS कार भी नीलाम होने के लिए तैयार है। इस कार की क्‍या खासियत है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

नीलाम होगी Maserati A6 GCS

दुनिया में बेहद खास कार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली मासेराटी ए6 जीसीएस कार अब नीलाम होने जा रही है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 1954 मॉडल की बेहद दुर्लभ इस रेस कार को नीलाम किया जाएगा।

कितनी हो सकती है कीमत

जानकारी के मुताबिक अगस्‍त महीने में होने वाली इस नीलामी में कार की अनुमानित कीमत 24 से 29 लाख अमेरिकी डॉलर हो सकती है जो भारतीय रुपये में करीब 23 से 27 करोड़ रुपये के आस पास हो सकते हैं। 

क्‍या है खासियत

1954 की इस रेस कार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि तब इसकी सिर्फ 52 यूनिट्स का ही उत्‍पादन किया गया था। जिसमें से अब कुछ ही कारें अच्‍छी हालत में बची हुई हैं और यह उनमें से एक कार है।

इस कार में ट्यूबलर स्‍टील की चेसिस को दिया गया था और इसकी बॉडी एल्‍यूमिनियम से बनाई गई थी। इस कार को रेस कार के तौर पर बनाया गया था इसलिए इसे सिर्फ 2 सीटर ओपन कार के तौर पर बनाया गया था। इसी कारण यह अपने दौर की सबसे खूबसूरत फैक्‍ट्री से बनी हुई रेस कार थी। 

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से तब इस कार में दो लीटर की क्षमता का इंजन दिया था। जिसके साथ चार स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया था।

जीते कई खिताब

इस कार को तब के मशहूर ड्राइवर लुइगी मुसो ने कई बार चलाया था और इस कार ने इटली, आयरलैंड में हुई कई रेसों में शिकरत करते हुए उनको जीता था। 2014 में भी इस कार ने ग्रैन टूरिज्‍मो ट्रॉफी को भी जीता है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच