यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कम कीमत में तलाश रहे हैं रुतबेदार SUV? यहां देखिए टॉप कारों की लिस्ट, प्राइस से लेकर डिजाइन तक सब परफेक्ट
Most Popular SUVs अगर आप एसयूवी सेगमेंट में कोई नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है कि किसे खरीदा जाए तो इसमें हमारी ये खबर आप ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जब भी किसी को नई गाड़ी खरीदनी होती है तो उसके जेहन में एक बार तो जरूर एसयूवी गाड़ी खरीदने का विचार आता ही है। इस सेगमेंट में आने वाली कारों की लोकप्रियता अलग ही स्तर की है। इस लेख में हम कुछ ऐसी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जो एसयूवी सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ पेश की जाती हैं। मोस्ट पॉपुलर एसयूवी की लिस्ट में महिंद्रा और मारुति की गाड़ियां शामिल हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

महिंद्रा स्कॉर्पियो ऐसे लोगों के लिए सही विकल्प साबित होगी, जो एसयूवी सेगमेंट के अंदर आने वाली एक ऐसी गाड़ी तलाश रहे हैं जिसकी लोकप्रियता अच्छी हो। यह एसयूवी दो वेरिएंट में पेश की जाती है जिनमें एस और एस11 शामिल हैं। इसकी कीमत 13.59 लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति सुजुकी ब्रेजा चार वेरिएंट एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ में उपलब्ध है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई+ को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ सीएनजी किट ऑप्शनल दी गई है। इसका जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट ब्लैक एडिशन में भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होती है।
हुंडई क्रेटा

हुंडई क्रेटा भी आपके लिए परफेक्ट एसयूवी साबित हो सकती है। इसमें 1497 सीसी की क्षमता वाला इंजन प्रदान किया गया है। यह इंजन 253 एनएम का अधिकतम टॉर्क और 157.57 बीएचपी की शक्ति उत्पन्न कर सकता है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है।
खबरें और भी
महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा की सबसे चर्चित एसयूवी की लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो का नाम शामिल किया जाता है। सालों से इस गाड़ी ने ग्राहकों के बीच अपनी लोकप्रियता को बरकरार बनाए रखा है। खरीददारी करते समय आपके इसकी तरफ भी ध्यान दे सकते हैं।