Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश के सबसे महंगे एक्सप्रेस-वे पर कितना लगता है टोल, हर साल होता है 6 फीसदी का इजाफा

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 12:57 PM (IST)

    Most expensive Expressway in India देश में बड़ी तेजी से नए-नए हाईवे और एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। हम यहां पर आपको देश के सबसे महंगे और पुराने एक्सप्रेस- ...और पढ़ें

    Mumbai-Pune Expressway है देश के सबसे महंगा एक्सप्रेसवे।
    Mumbai-Pune Expressway है देश के सबसे महंगा एक्सप्रेसवे।

    HighLights

    1. बनने में 22 साल तक का समय लगा।
    2. इसपर पांच टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
    3. एक्सप्रेस-वे पर तीन लेन की सर्विस रोड भी है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में काफी तेजी से नए-नए हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। देश के आजाद होने के बाद से अब तक भारत में कई बड़े एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं, जो करीब-करीब सभी बड़े शहरों को आपस में जोड़ते हैं। हम यहां पर आपको भारत के सबसे महंगे एक्सप्रेस-वे के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे है। इस एक्सप्रेस-वे पर काफी महंगा टोल टैक्स देना पड़ता है। यह देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे होने के बावजूद भारत का सबसे बिजी एक्सप्रेस-वे है। आइए जानते हैं कि इस एक्सप्रेस-वे की खासियत क्या है और यहां पर कितना टोल टैक्स लगता है।

    देश का है सबसे पुराना एक्सप्रेस-वे

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे माना जाता है। इसे 2002 में 1,630 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसे छह लेन वाला एक्स्प्रेस-वे है। यह कुल 94.5 किलोमीटर लंबा है। इतना ही नहीं यह देश का सबसे पुराना एक्सप्रेस-वे भी है।

    यह भी पढ़ें- Electric Vehicle को खुद चुन रहे ग्राहक, अब Subsidy की जरुरत नहीं, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दिया बयान

    बनने में लग गए 22 साल

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे होने के साथ ही भारत का सबसे पुराना एक्सप्रेस-वे भी है। साल 2002 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने शिलान्यास किया था, लेकिन इसे बनने में 22 साल लग गए। हालांकि इसके कुछ भाग को साल 2000 में ही ट्रैफिक के लिए शुरू कर दिया गया था।

    हर साल बढ़ता है 6% टोल टैक्स

    इस एक्सप्रेसवे पर हल साल 6% की टोल टैक्स की बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन हर तीन साल बाद इसे 18% बढ़ाया जाता है। आखिरी बार इसे 2023 में बढ़ाया गया था।

    Mumbai-Pune Expressway

    क्या है मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का फायदा?

    मुंबई और पुणे के बीच बने इस एक्सप्रेस-वे को छह लेन में बनाया हा। इस पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर पूरा करने में सिर्फ एक घंटे का समय लगता है। इसके बनने से पहले दोनों शहरों के बीच सफर पूरा करने में तीन घंटे तक का समय लगता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाड़ी में क्यों लगाना चाहिए Dashcam? अगर नहीं है तो क्या करें

    कितने है टोल प्लाजा?

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे को इन दोनों शहरों के बीच 94.5 किलोमीटर का बनाया है। इस बीच पांच टोल प्लाजा बनाए गए हैं। जिनमें से  खालापुर और तलेगांव मेन टोल प्लाजा है। इतना ही इस एक्सप्रेस-वे पर तीन लेन की सर्विस रोड भी बनाई गई है।