विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Pulsar 150 की नई और पुरानी मोटरसा‍इकिल में कितना है अंतर, क्‍या होगी बेहतर विकल्‍प?

Updated: Tue, 25 Aug 2026 03:00 PM (IST)

बजाज की ओर से भारत में कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता बजाज की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही Bajaj Pulsar 150 को अपडेट कर लॉन्‍च किया गया है। पुरानी पल्‍सर 150 और नई पल्‍सर 150 में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। क्‍या नई पल्‍सर 150 को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई नई Bajaj Pulsar 150

बजाज की ओर से 24 अगस्‍त को औपचारिक तौर पर पल्‍सर मोटरसाइकिल के 150 सीसी वर्जन के अपडेटे करने के साथ ही लॉन्‍च कर दिया गया है। नई पल्‍सर में कई तरह के बदलावों को किया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से नई पल्‍सर 150 में 149.5 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 13.8 बीएचपी और 14.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।

वहीं पुरानी पल्‍सर 150 में भी 149.5 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता था। जिससे 13.8 बीएचपी की पावर और 13.25 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता था।

पुरानी पल्‍सर 150 के मुकाबले नई पल्‍सर में टॉर्क को सुधारा गया है। जिससे मोटरसाइकिल का पिकअप बेहतर हो गया है।

कैसे हैं फीचर्स

बजाज ने नई पल्‍सर 150 में निर्माता ऑयल कूल्‍ड तकनीक, नए ग्राफिक्‍स, एलईडी लाइट, मोनोशॉक सस्‍पेंशन, नया एग्‍जॉस्‍टएग्‍जॉस्‍ट सिस्‍टम, डायमंड टाइप फ्रेम, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, आइडन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, राइडिंंग मोड्स, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट में 33 एमएम का टेलीस्‍कोपिक सस्‍पेंशन जैसे अपडेट को ऑफर किया गया है।

वहीं पुरानी पल्‍सर एनालॉग मीटर, ट्विन शॉक सस्‍पेंशन, टाइप ए चार्जिंग पोर्ट, 31 एमएम का टेलीस्‍कोपिक सस्‍पेंशन को दिया जाता था।

कितनी है कीमत

नई पल्‍सर 150 को भारत में 1.15 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपये है।

वहीं पुरानी पल्‍सर 150 को 1.11 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता था। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये थी।

यह भी पढ़ें- नई Bajaj Pulsar 150 और 125 हुई लॉन्‍च, एलईडी लाइट, राइडिंग मोड हुए ऑफर, कितनी है कीमत?