Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई कार की डिलीवरी से पहले क्यों जरूरी है PDI, नहीं तो गाड़ी बन जाएगी सिरदर्द

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 05:00 PM (GMT+05:30)

    New Car PDI Checklist अगर आप नई कार की डिलीवरी लेने जा रहे हैं तो उसकी प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI) जरूर करें। इसकी मदद से आपको पता चल जाता है कि कार ...और पढ़ें

    प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन के दौरान जरूर चेक करें ये चीजें
    प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन के दौरान जरूर चेक करें ये चीजें

    HighLights

    1. PDI के दौरान जरूर चेक करें डेंट और खरोंच
    2. PDI में करें एक्सटीरियर और इंटीरियर की जांच

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहें है या बुकिंग के बाद शोरूम से अपनी गाड़ी डिलीवरी लेने जा रहे हैं, तो कुछ चीजों को लेकर सावधानी रखना जरूरी है। नहीं तो नई कार आपके लिए सिरदर्द का कारण बन जाएगी। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि कार खरीदने से पहले क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए। इसके साथ ही शोरूम से कार की डिलीवरी लेने से पहले प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI) क्यों जरूरी है और इसे आप कैसे कर सकते हैं।

    क्या होता है PDI

    PDI यानी प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन यह एक तरह का प्रोसेस है, यह कार की डिलीवरी से पहले इंस्पेक्शन फैसिलिटी होती है। इस प्रोसेस में कार के इंटीरियर, एक्सटीरियर, इंजन के साथ ही सभी फीचर्स के बारे में चेक किया जाता है। इसे दो तरीके से किया जाता है।

    • पहला तरीका यह है कि इसमें डीलर खुद प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन करता है। फिर वाहन पर वह PDI बैज लगा देता है। जो एक तरह का साइन होता है कि कार डिलीवरी के लिए तैयार है।
    • दूसरा तरीका में कस्टमर डीलर से कार की डिलीवरी लेने से पहले खुद उसकी प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन कर सकता है। साथ ही वह अपने लेवल पर हर एक चीज को चेक कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- बिक रही है Tarzan The wonder Car, क्या खरीदना चाहेंगे आप..जानें पूरी डिटेल

    PDI करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन के दौरान कार के बाहरी हिस्से की जांज करें। इस दौरान बॉडी, पेंट, खिड़कियां, शीशे, हेडलैंप, टेललैंप और टायर को सही चेक करें। यह देखें कि इनपर डेंट, खरोंच, फटने या फिर कोई दूसरा नुकसान तो नहीं है।
    • इसके बाद इंजन चेक करें। इंजन देखने के दौरान चेक करें कि सभी कनेक्टर और नट-बोल्ट ठीक लगे हुए है या नहीं।
    • कार के अंदरूनी हिस्से की जांच करने के दौरान देखें कि सीट्स, डैशबोर्ड, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील, गियरशिफ्ट और दूसरे फीचर्स सही है या नहीं।
    • कार के केबिन को चेक करें कि वह अच्छी तरह से साफ है या नहीं। साथ ही यह भी देंखें कि उससे किसी तरह की बदबू तो नहीं आ रही है।
    • कार के इलेक्ट्रॉनिक टूल्स यानी ऑडियो सिस्टम, एयर कंडीशनिंग की जांच करें।

    PDI करते समय एक चेकलिस्ट जरूर बनाएं, इससे आपको मदद मिलेगी की आपने कार की सभी जरूरी चीजों को चेक कर लिया है। वहीं, अगर PDI के दौरान किसी भी समस्या का पता चलता है तो उसके बारे में डीलर को तुरंत बताएं और उसे ठीक करने या उसकी जगह पर नई कार देने की बात करें।

    खबरें और भी

    इन बातों का भी रखं ध्यान

    • जब भी कार की प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन करें तो उसे अच्छी रोशनी में चेक करें। इससे आपको किसी भी खराबी या नुकसान को आसानी से देख पाएंगे।
    • अपने साथ किसी दोस्त या फैमिली मेंबर को जरूर लेर जाएं, जो आपकी कार की पूरी जांच करने में मदद कर सकता है।
    • इसके अलावा आप अपने साथ किसी ऐसे को लेकर जाएं जिसे गाड़ियों से संबंधित सभी जानकारी हो।

    यह भी पढ़ें- Hyundai ने 46 लाख वाली इस कार को वापस मंगाया, बताई ये वजह