Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में आपकी कार होती है चूहों की फेवरेट, नुकसान से बचना है तो आज ही करें ये काम

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 06:45 PM (IST)

    Car Protection Tips कार में चूहों का घुसना बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो बता दें कि चूहों को ...और पढ़ें

    Tips To Protect Car From Rates To Avoid Damages In winter
    Tips To Protect Car From Rates To Avoid Damages In winter

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में चूहों को छिपने के लिए किसी अंधेरे और गर्म जगह की तलाश रहती है। ऐसे में आपकी कार से बढ़ियां जगह क्या हो सकती है। हम सब जानते हैं कि चूहे कितने परेशान करते हैं और जब यह मस्ती के मूड में रहते हैं तो सामने आने वाली हर चीज कुतर डालते हैं।

    ऐसा ही आपकी कार के साथ भी होता है। अगर यह इसमें घुस जाएं तो सीट कवर का फटना, तारों का कुतरा जाना और केबिन में बदबू के साथ गंदगी होना तय है। हम में से कोई नहीं चाहेगा कि हमारी कार में चूहों का जमावड़ा हो, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तब भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे कार में चूहों को घुसने से रोका जा सकता है।

    क्यों और कैसे घुसते हैं चूहे?

    आपकी कार में चूहों के घुसने का सबसे सामान्य कारण है कार में खाने-पीने की चीजों का होना। हम सब जानते हैं कि चूहे बहुत तेज सूंघ सकते हैं। ऐसे में अगर कार से खाने की महक आती है तो चूहों का आना भी तय है। साथ भी अगर केबिन साफ नहीं है तो यह भी चूहों को खूब पसंद आते हैं। दूसरा कारण है कि सर्दियों में कार बाकी जगहों से ज्यादा गर्म होती है। इससे चूहों को ठंड से बचने का एक सुरक्षित स्थान मिल जाता है। 

    अब सवाल उठता है कि जब कार पूरी तरह से बंद रहती है तब यह कैसे एंट्री कर सकते हैं। तो आपको बता दें कि ये एग्जॉस्ट पाइप के जरिए अंदर आते हैं और रास्ते में आने वाली हर चीज को काटते हुए आगे बढ़ते हैं।

    खबरें और भी

    कैसे करें चूहों को दूर

    चूहों को कार से बाहर निकालने के लिए आप कुछ आसान से टिप्स को अपना सकते हैं। इसके लिए अपनी कार को बार-बार साफ करते रहें। साथ ही ऐसे गैजेट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है जो चूहों को भगा सकते हैं। इसके अलावा, पिपरमेंट ऑयल का इस्तेमाल भी चूहों को दूर रखने में कायम हैं। इसके लिए इस तेल की कुछ बूंदों को कार की सीट, फर्श और कोनों पर लगा दें। यह चूहों को आने से तो रोकेगी, साथ ही केबिन में अच्छी खुशबू भी देगी।

    ये भी पढ़ें-

    Car Care Tips: सर्दियों में CNG भरवाते समय इन बातों का बांध लें गांठ, बच जाएंगे आपके पैसे

    Car Sunroof से बाहर निकले तो जान पर आ सकती है आफत, साथ में कटेगा चालान!