Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Summer Tips: गर्मियों के शुरू होने से पहले पढ़ें ये पांच टिप्‍स, कार रहेगी एकदम फिट

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 09:00 AM (IST)

    मार्च के महीने में ही देश के कई राज्‍यों में तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। कई राज्‍यों में बढ़ते हुए तापमान के बीच अपनी कार का ध्‍यान रखना का ...और पढ़ें

    गर्मियों की शुरूआत से पहले कार का किन पांच तरीकों से रखें ध्‍यान, जानें डिटेल।
    गर्मियों की शुरूआत से पहले कार का किन पांच तरीकों से रखें ध्‍यान, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. गर्मियों की शुरूआत से पहले कार का ध्‍यान रखना जरूरी।
    2. गाड़ी में इंजन ऑयल, कूलेंट, रेडिएटर का रखें ख्‍याल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। उत्‍तर भारत सहित देश के कई राज्‍यों में गर्मियों की शुरूआत हो गई है। ऐसे में खुद के साथ ही कार का ध्‍यान रखना भी जरूरी होता है। अगर कार के साथ लापरवाही बरती जाए तो फिर सफर के बीच में परेशानी भी हो जाती है। किन पांच तरीकों से गर्मियों के शुरू होने से पहले कार का ध्‍यान (Car Summer Tips) रखा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    इंजन ऑयल करें चेक

    गर्मियों के शुरू होने से पहले कार के इंजन ऑयल को टॉप अप करवाना चाहिए। अगर जरूरत हो तो सर्विस के दौरान इसे बदला भी जा सकता है। कई बार कार के कम उपयोग और लंबे समय तक ऑयल न बदलने के कारण यह खराब हो जाता है। ऐसे में अगर कार को गर्मियों में चलाया जाए तो फिर इससे इंजन को नुकसान भी हो सकता है।

    ऑयल फिल्‍टर भी बदलें

    कार के इंजन की लंबी उम्र के लिए हमेशा इंजन ऑयल बदलवाते हुए ऑयल फिल्‍टर को भी बदल देना चाहिए। ऐसा करने से इंजन की हेल्‍थ अच्‍छी रहती है और लंबे समय तक कार को बिना परेशानी चलाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Turbo Engine: टर्बो इंजन वाली गाड़ी का इस तरह रखें ध्‍यान, कभी नहीं होंगे परेशान

    बदलें कूलेंट

    गर्मियों में कार चलाते हुए इंजन का तापमान काफी ज्‍यादा हो जाता है। जिसे सामान्‍य करने के लिए कूलेंट का सही तरह से काम करना जरूरी होता है। अगर कूलेंट खराब हो जाए तो फिर इंजन ओवरहीट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए गर्मियों की शुरूआत से पहले कूलेंट को चेक करें। जरूरी हो तो टॉप-अप करें या फिर इसे बदल दें।

    खबरें और भी

    रेडिएटर फैन को करें चेक

    गर्मियों में जिस तरह कूलेंट का काम इंजन के तापमान को सामान्‍य बनाए रखना होता है। वैसे ही कार में कूलेंट को ठंडा रखने के लिए रेडिएटर फैन का सही तरह से काम करना जरूरी हो जाता है। अगर कार में रेडिएटर का फैन सही तरह काम नहीं करेगा तो कूलेंट को ठंडा होने में समय लगेगा और इससे भी कार के इंजन का तापमान बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

    एयर फिल्‍टर रखें साफ

    कार को लंबे समय तक अगर चलाना चाहते हैं, तो कई चीजों का ध्‍यान रखना चाहिए। बेहतर एवरेज के लिए कार के एयर फिल्‍टर को साफ रखना चाहिए। एयर फिल्‍टर को साफ रखने के कारण इंजन तक उचित मात्रा में हवा पहुंचती है। जिससे इंजन को सामान्‍य क्षमता के साथ काम करना पड़ता है और इससे एवरेज बेहतर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- Engine Overheat: ड्राइविंग के दौरान इंजन हो जाए ओवरहीट, तो करें यह जरूरी काम, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान