Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Renault Duster के 5 वेरिएंट्स और उनकी कीमत: बेस मॉडल से टॉप तक, कौन सा है आपके लिए बेस्ट?

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 12:29 PM (IST)

    Renault Duster 2026: भारत में रेनॉल्ट डस्टर लॉन्च हो चुकी है जिसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। पांच वेरिएंट्स के साथ नई डस्टर में क्या-क्य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने Duster SUV को 10.49 लाख रुपए की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ लॉन्च कर दिया है। R-Pass वेरिएंट के ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 10.29 लाख (प्री-बुकिंग) है। लॉन्च के साथ ही नई Duster ने उस प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में एंट्री की है जिसमें Victoris, Sierra और Creta जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।

    Renault Duster 2026 पावरट्रेन

    इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 1.8 लीटर चार सिलिंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन और 2 इलेक्ट्रिक मोटर हैं। ये मिलकर E-Tech 160 हाइब्रिड बनाते हैं और 160bhp पावर और 172nm टॉर्क जनरेट करता है। 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल (Turbo TCe 160) इंजन 160bhp पावर और 280nm टॉर्क जनरेट करता है जिसे 6-स्पीड मैनुअल या डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

    एंट्री लेवल वेरिएंट में 1.0 लीटर तीन सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 100bhp पावर और 160nm का टॉर्क जनरेट करता है और केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉरक्स के साथ आता है।

    Authentic (TCe 100 6MT)

    इसमें Eco Led लाइट्स दी गई हैं जो दिन में जलने वाली LED DRL के साथ आती है। बैक में भी LED टेल लैंप, रिवर्स लैंप और ऊंची स्पॉट लाइट मिलती है। इसके अलावा OVRM पर टर्न इंडिकेटर, 17 इंट के स्टील के पहिए जो कवर के साथ आते हैं। साथ ही, डस्टर बैजिंग के साथ सिग्नेचर ग्रिल, रियर रूफ स्पॉयलर और व्हील आर्च और आगे और पीछे डिस्क प्लेटें दी हुई हैं।

    इंटीरियर आराम और सेफ्टी

    इसके इंटीरियर में काले रंग की गद्दी पर ग्रे रंग की कंट्रास्ट सिलाई, 2 कप होल्डर और स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, 60:40 रेशियो में डिवाइड होने वाली फोल्डिंग रियर सीटें, आगे-पीछे की LED केबिन लाइटें दी गई हैं। साथ ही इसमें 7 इंच की TFT ड्राइवर डिस्प्ले, रियर वेंट के साथ मैनुअल AC, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और 12V के सॉकेट और ड्यूल-टोन हॉर्न दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सेफ्टी की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, TPMS, ISOFIX माउंट्स, पीछे बैठे लोगों के लिए अलर्ट। साथ ही, इसमें रियर पार्किंग असिस्ट और हिल स्टार्ट असिस्ट की भी सुविधा मिलती है।

    Evolution (TCe 100 MT / TCe 160 MT & DCT)

    इसके एक्सटीरियर फीचर की बात करें तो इसमें, पीछे की तरफ LED Rear Fog Lamp, 17 इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल मिलते हैं। इंटीरियर के लिए Renault Duster के इस वेरिएंट में 10.1 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, अकार्मिस 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रियर वाइपर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के फीचर मिलते हैं।

    इसके अलावा, इसमें पैडल शिफ्टर्स, USB Type-C पोर्ट, क्रूज कंट्रोल और रियर व्यू कैमरा भी मिलते हैं।

    Techno (TCe 100 MT / TCe 160 MT & DCT)

    इस वेरिएंट के एक्सटीरियर में फुल LED Headlight, LED Fog Lamp हैं। इसके इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो इसमें लकड़ी की फिनिश वाले डैशबोर्ड इंसर्ट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पावर टेलगेट, कनेक्टेड कार तकनीक, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो फोल्ड OVRM, ऑटो डिमिंग IRVM की सुविधा मिलती है।

    Techno+ (TCe 160 MT & DCT)

    इस वेरिएंट में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, साउंड प्रूफ विंडशील्ड, 18 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें आपको ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग, फ्रंट और साइड पार्किंग असिस्ट के फीचर मिलते हैं।

    Iconic (TCe 160 MT & DCT)

    Renault Duster 2026 के इस वेरिएंट की बात करें तो बाहरी तरफ इसमें ऑइकॉनिक ग्रे एक्सेंट और डेकल्स दिए गए हैं। इसके इंटीरियर में, प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कार्बन फिनिश इंसर्ट और कंट्रास्ट स्टिचिंग, साउंड प्रूफ विंडशील्ड की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें Adaptive Cruise Control, लेन कीप असिस्ट और डिपार्चर वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग 360-डिग्री कैमरा और ऑटो बीम हाई असिस्ट मिलता है।

    इसके इंटीरियर में आपको आगे की वेंटिलेटेड सीट्स, मल्टी ड्राइव मोड, AQI डिस्प्ले वाला PM2.5 एयर फिल्टर मिलेंगे। यहां हर वेरिएंट की प्राइस की लिस्ट दी गई है:

    Renault Duster Price List (Ex-showroom)

    Variant Turbo TCe 100 MT (Standard) Turbo TCe 100 MT (with R Pass) Turbo TCe 160 MT (Standard) Turbo TCe 160 MT (with R Pass) Turbo TCe 160 DCT (Standard) Turbo TCe 160 DCT (with R Pass)
    Authentic ₹10.49 ₹10.29 - - - -
    Evolution ₹11.69 ₹11.39 ₹12.99 ₹12.69 ₹14.49 ₹13.99
    Techno ₹13.49 ₹13.19 ₹14.49 ₹14.19 ₹15.89 ₹15.49
    Techno+ - - ₹15.29 ₹14.99 ₹16.69 ₹16.29
    Iconic - - ₹16.99

    यह भी पढ़ें- Renault Duster और TATA Sierra में कौन है पैसा वसूल गाड़ी? खरीदने से पहले यहां पढ़ें कीमत की जानकारी