नई कार खरीदने का क्या है ये सीक्रेट फॉर्मूला, बड़ी गलती से भी बच जाएंगे, अभी पढ़ें सबसे जरूरी बातें!
भारत में अभी भी कई लोग पहली बार कार खरीदते हैं। लेकिन इस दौरान गलती होने का खतरा भी बढ़ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। जिनमें से कई लोग पहली बार कार खरीदते हैं। ऐसे लोग अक्सर कार खरीदने से पहले ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण बाद में बड़ा नुकसान हो जाता है। अगर आप भी पहली बार नई कार खरीदने जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बनाएं अपना बजट
नई कार खरीदते हुए सबसे पहले बजट का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन पहली बार कार खरीदते हुए कई लोग अपने बजट को काफी ज्यादा बढ़ा लेते हैं। इस तरह से वह बाद में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि पहले बजट तैयार करें और उसी के बाद कार को खरीदने की पहल करें।
वेरिएंट का करें चुनाव
एक ही कार को निर्माता की ओर से कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसलिए हमेशा अपना बजट तैयार करने के बाद सही वेरिएंट का चुनाव करना काफी जरूरी होता है। कई बार कार में वह फीचर नहीं मिलते हैं, जिनकी आपको जरूरत होती है। वहीं कई कार ऐसी कार खरीदी जाती है जिसमें दिए गए फीचर्स आपके लिए ज्यादा उपयोगी नहीं होते।
करें मोल भाव
बजट तैयार करने के बाद हमेशा कई जगह से कार की कीमत की जानकारी लेनी चाहिए। कई बार एक से ज्यादा शोरूम की ओर से बताई गई कीमत में काफी अंतर आ जाता है। ऐसा करने पर आप गाड़ी खरीदने से पहले ही हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
कम लें लोन
कई लोग पहली बार कार खरीदते हुए काफी ज्यादा लोन ले लेते हैं। जिसके बाद सालों तक उसे चुकाने में काफी परेशान भी होते हैं। इसलिए जब भी गाड़ी खरीदनी हो उसके पहले ही पैसा जोड़ना शुरू करें जिससे कम से कम लोन लेने की जरुरत पड़े।
