Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Safety Tips: कार में हैंडब्रेक फेल होने से पहले देता है ये संकेत, नजरअंदाज करने पर होगी परेशानी

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 08:20 PM (IST)

    कार चलाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल कार को सुरक्षित तरीके से रोकना होता है। इसलिए कार में सामान्‍य ब्रेक के साथ ही हैंडब्रेक को भी दिया जाता है। ल ...और पढ़ें

    Car में Handbrake फेल होने से पहले किस तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं।
    Car में Handbrake फेल होने से पहले किस तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गाड़ी को सुरक्षित तरीके से रोकने के लिए ब्रेक का सही तरह काम करना काफी जरूरी होता है। दुनियाभर की कारों में सामान्‍य ब्रेक के साथ ही हैंडब्रेक को भी दिया जाता है। लेकिन लापरवाही बरतने पर हैंडब्रेक भी फेल हो सकते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि हैंडब्रेक फेल होने से पहले किस तरह के संकेत देता है।

    क्‍यों दिए जाते हैं हैंडब्रेक

    सभी तरह की कारों में कंपनियों की ओर से हैंडब्रेक (Handbrake) को दिया जाता है। इस ब्रेक को आपात ब्रेक के तौर पर भी जाना जाता है। इस तरह के ब्रेक को लगाने के लिए ड्राइवर के दाएं हाथ पर एक लीवर दिया जाता है। वहीं कुछ आधुनिक कारों में इनको पैर के पास भी दिया जाता है। हादसों से बचने के लिए हैंडब्रेक का उपयोग अंतिम समय में किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Car Tips: पहली बार खरीदी है कार, तो किस तरह रखें ध्‍यान, कई सालों तक नहीं होंगे परेशान

    कब होता है फेल

    आमतौर पर हैंडब्रेक को काफी कम उपयोग किया जाता है। किसी भी कार में इसके फेल होने का खतरा काफी कम होता है। अगर गाड़ी में हैंडब्रेक सामान्‍य से ज्‍यादा टाइट हो जाए तो इसकी वायर में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा अगर हैंडब्रेक को लगाया जाता है और यह टायर पर काफी धीरे या काफी कम पकड़ बनाता है तो भी हैंडब्रेक को चेक करवाना चाहिए। अगर सामान्‍य स्थिति में हैंडब्रेक लोड नहीं ले रहा हो और इसे लगाने पर भी कार पूरी तरह से नहीं रूकती है तो भी यह हैंडब्रेक फेल होने का संकेत होता है।

    रखें इन बातों का ध्‍यान

    कार के सामान्‍य ब्रेक की तरह ही हैंडब्रेक को भी समय समय पर उपयोग करते रहना बेहतर रहता है। सर्विस के समय भी हैंडब्रेक को चेक करवाया जा सकता है और जरूरत हो तो ऑयल या ग्रीस को लगाया जा सकता है। इसके अलावा अगर हैंडब्रेक हटाने के बाद भी कार में हैंडब्रेक (Car Safety Tips) की लाइट जलती है तो भी मैकेनिक के पास जाकर चेक करवाना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Car Care Tips: कार के साथ करेंगे ये लापरवाही, तो Engine Seize होने का बढ़ जाता है खतरा, जानें डिटेल