Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी है बेहतर

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 08:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। स्‍कोडा की ओर से हाल में ही इस सेगमेंट में नई गाड़ी को लाया गया है। ...और पढ़ें

    Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO दोनों में से किस एसयूवी को खरीदें। जानें डिटेल।
    Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO दोनों में से किस एसयूवी को खरीदें। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Skoda की ओर से November 2024 में लॉन्‍च की गई Kylaq एसयूवी
    2. बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV 3XO के साथ होगा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूरोप की वाहन निर्माता Skoda की ओर से हाल में ही Compact SUV सेगमेंट में  एसयूवी Skoda Kylaq को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया है। कंपनी की ओर से लाई गई नई एसयूवी का मुकाबला Mahindra XUV 3XO से होगा। दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर (Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO Features

    Skoda Kylaq में कंपनी की ओर से कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। शाइनी ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6वे इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.32 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस चार्जिंग, 25.6 सेमी इंफोटनेमेंट सिस्‍टम, ट्रंक में तीन किलोग्राम की क्षमता का हुक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं Mahindra XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ, एड्रेनॉक्‍स के साथ 80 से ज्‍यादा कनेक्टिड फीचर्स, हरमन कार्डन ऑडियो का 7 स्‍पीकर सिस्‍टम, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्‍ड, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल,  की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट, प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, गियर शिफ्ट इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Skoda-Volkswagen की Kushaq, Taigun, Slavia, Virtus में आई खराबी, 52 गाड़ियों को किया रिकॉल

    Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO Engine

    Skoda Kylaq में एक लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन दिया है। जिससे इसे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प को दिया गया है। अभी इसकी माइलेज की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जल्‍द ही Jagran.com की ओर से इस एसयूवी को अच्‍छी तरह से टेस्‍ट किया जाएगा, जिसके बाद हम माइलेज सहित पूरी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।

    खबरें और भी

    वहीं Mahindra XUV 3XO में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर टर्बो और तीन सिलेंडर टर्बो टीजीडीआई इंजन का विकल्‍प दिया जाता है। इसके सामान्‍य 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 111 हॉर्स पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके 1.2 लीटर टर्बो टीजीडीआई इंजन से 131 हॉर्स पावर और 230 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO Safety Features

    Skoda Kylaq एसयूवी में स्‍टैंडर्ड तौर पर 25 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, ईएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    वहीं Mahindra XUV 3XO में स्‍टैंडर्ड छह एयरबैग, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, 35 सेफ्टी फीचर्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम दिया गया है। गाड़ी में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ड्राइव वीडियो रिकॉर्डिंग, इंटरैक्टिव पार्किंग गाइडेंस, ट्रिप समरी, रिमोट व्हीकल कंट्रोल, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

    Skoda Kylaq Vs Mahindra XUV 3XO Price

    Skoda Kylaq एसयूवी को भारत में 7.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट सहित अन्‍य वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणा दो दिसंबर 2024 को की जाएगी। इसके लिए बुकिंग भी दो दिसंबर से शुरू की जाएगी और डिलीवरी को 27 जनवरी 2025 से शुरू किया जाएगा।

    वहीं Mahindra XUV 3XOकी एक्‍स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kylaq: Skoda की नई एसयूवी के मुकाबले में आती हैं ये दमदार गाड़ियां, Mahindra से लेकर Kia तक हैं शामिल