Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SUVs under Rs 8 Lakh: हैचबैक से बेहतर फीचर्स के साथ मिलती हैं ये बेहतरीन SUV, कीमत भी आठ लाख रुपये से है कम

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 08:01 PM (IST)

    देश में कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ कई SUVs मिलती हैं। लेकिन हैचबैक कारों की कीमत में ही कुछ SUVs को खरीदा जा सकता है। Maruti Tata Mahindra जैसी ...और पढ़ें

    देश की सबसे सस्‍ती एसयूवी को छह लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
    देश की सबसे सस्‍ती एसयूवी को छह लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    HighLights

    1. कम कीमत में मिलती हैं Maruti, Tata, Mahindra, Renault जैसी कंपनियों की बेहतरीन एसयूवी
    2. एसयूवी सेगमेंट की कीमत छह लाख से हो जाती है शुरू
    3. दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं SUV

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में कम कीमत वाली कारों की सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है। इनमें भी हैचबैक के मुकाबले एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की मांग ज्‍यादा रहती है। हम इस खबर में आपको मारुति, Tata, Mahindra, Renault सहित कुछ कंपनियों की ऐसी बेहतरीन SUVs की जानकारी दे रहे हैं। जिनको आठ लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    Renault Kiger

    रेनो की ओर से देश की सबसे सस्‍ती एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली Kiger को सिर्फ 5.99 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर कंपनी की ओर से इसके RXE 1.0L ENERGY MT वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। जिसमें एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है, जिससे इसे 72 पीएस की पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया जाता है। खास बात यह है कि इसे सेफ्टी के लिए फोर स्‍टार रेटिंग मिली हुई है।

    Nissan Magnite

    निसान की ओर से भी बेहद कम कीमत पर Magnite एसयूवी को ऑफर किया जाता है। निसान की ओर से पेश की जाने वाली Magnite की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत भी 5.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इस कीमत पर इसके MT XE वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। जिसमें कंपनी की ओर से एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है, जिससे इसे 72 पीएस की पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया जाता है। खास बात यह है कि इसे भी सेफ्टी के लिए फोर स्‍टार रेटिंग मिली हुई है।

    यह भी पढ़ें- Skoda की मिड साइज सेडान Slavia जल्‍द हो सकती है अपडेट, Facelift वर्जन को टेस्टिंग के दौरान किया गया स्‍पॉट

    Tata Punch

    टाटा की ओर से भी कम कीमत पर Punch को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को सिर्फ 6.13 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस कीमत पर इसके Pure वेरिएंट को दिया जाता है। सेफ्टी के मामले में इसे पूरे पांच स्‍टार हासिल हुए हैं। इसमें कंंपनी 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन ऑफर करती है। जिससे इसे 87.8 पीएस और 115 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    खबरें और भी

    Hyundai Exter

    हुंडई भी कम कीमत पर Exter जैसी एसयूवी को ऑफर करती है। इस एसयूवी को भी कंपनी की ओर से 6.13 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जाता है। इस कीमत पर इसके 1.2 l Kappa Petrol 5-Speed Manual EXTER - EX वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। जिसमें कंपनी 1.2 लीटर की क्षमता का Kappa petrol इंजन देती है। जिससे इसे 83 पीएस और 113.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    Maruti Fronx

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से भी आठ लाख रुपये से कम कीमत पर Fronx एसयूवी को लाया जाता है। इस एसयूवी की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इस कीमत पर इसके Sigma 1.2 5MT ESP वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। इसमें कंपनी 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन देती है। जिससे इसे 89.73 पीएस और 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    Kia Sonet

    किआ की ओर से भी सस्‍ती एसयूवी के तौर पर Sonet को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.99 लाख रुपये से होती है। इस कीमत पर इसके HTE वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। जिसमें कंपनी Smartstream G1.2 5MT इंंजन को देती है, जिससे इसे 61 किलोवाट की पावर और 115 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    Hyundai Venue

    हुंडई की ओर से एक और एसयूवी को आठ लाख रुपये से कम कीमत पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से Venue को 7.95 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जाता है। जिसमें इसके 1.2 l Kappa Petrol 5-Speed Manual VENUE - E को खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट में कंपनी 1.2 लीटर का Kappa Petrol इंजन देती है। जिससे इसे 83 पीएस और 113.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    Mahindra XUV 3XO

    महिंद्रा की ओर से भी बेहतरीन एसयूवी XUV 3XO को हाल में ही आठ लाख रुपये से कम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी को कंपनी 7.49 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर करती है। इस कीमत पर कंपनी इसके MX1 वेरिएंट को लाया जाता है। जिसमें 1.2 लीटर की क्षमता का एम स्‍टालिन टर्बो चार्ज मल्‍टीपाइंट फ्यूल इंजेक्‍शन इंजन दिया है। जिससे एसयूवी को 82 किलोवाट की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    यह भी पढ़ें- जनवरी से मार्च के बीच रही Tata की सस्‍ती Electric SUV की मांग, जानें अन्‍य EV का कैसा रहा हाल