TATA Altroz vs Punch CNG: 10 लाख से कम में कौन सी कार है बेस्ट, यहां पढ़ें कीमत माइलेज और फीचर्स का अंतर
TATA Altroz vs TATA Punch CNG: टाटा अल्ट्रोज और पंच CNG उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम खर्च में शानदार फीचर्स और सुरक्षा चाहते हैं। दोनों में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हर वो ग्राहक जो कम रनिंग कॉस्ट और सुविधा चाहते हैं और फीचर्स या सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करना चाहते उनके लिए Altroz CNG और Punch CNG अच्छे विकल्प हैं। Altroz एक प्रीमियम हैचबैक है और Punch एक कॉम्पैक्ट SUV है। लेकिन इन दोनों में एक ही जैसा 1.2 लीटर पेट्रोल-CNG इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यहां हम आपको बातएंगे कि दोनों में कौन सी बेहतर है।
दोनों कारों में अंतर
Altroz की लंबाई और चौड़ाई Punch से ज्यादा है और इसका व्हीलबेस भी बड़ा है। वहीं दूसरी तरफ Punch की ऊंचाई काफी ज्यादा है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी बेहतर है। सामान रखने के मामले में दोनों कारें एक बराबर हैं। दोनों में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इन दोनों मॉडलों में TATA के डुअल-सिलिंडर CNG सेटअप का इस्तेमाल किया गया है जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिल सके।
इंजन और पावर
मैकेनिकली Altroz CNG और Punch CNG एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। इन दोनों में TATA का 1.2 लीटर पेट्रोल-CNG इंजन इस्तेमाल किया गया है। दोनों कारों में टॉर्क एक बराबर है और अब दोनों में ही मैनुअल के साथ-साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
पावर का अंतर
CNG मोड में Altroz 73.5hp और Punch 73.4hp की पावर देती है जबकि दोनों का टॉर्क 103nm है। पेट्रोल मोड में Altroxz 88hp और Punch 87.8hp की पावर के साथ 115nm का टॉर्क जनरेट करती है। इन दोनों ही गाड़ियों में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ सामान रखने की ज्यादा जगह के लिए डुअल-सिलिंडर वाला CNG टैंक सेटअप जिया गया है।
खबरें और भी
फीचर्स और डिजाइन
TATA Altroz और Punch दोनों ही कारों में ऊपरी मॉडल में LED लाइटिंग और 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। Altroz में खास फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो इसे स्टाइलिश बनाते हैं। वहीं, Punch का डिजाइन SUV की तरह सीधा और मजबूत है जिसमें रूफ रेल्स भी शामिल हैं। दोनों ही गाड़ियों में LED हेडलाइट्स, DRLs, फॉग लैंप्स, रियर
केबिन और फीचर्स
TATA Altroz और Punch दोनों ही गाड़ियों में शानदार फीचर्स मिलते हैं। दोनों में डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (Android Auto और Apple Carplay) और आवाज से चलने वाली सनरूफ दी गई है। हालांकि, Punch के CNG मॉडल में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं जबकि Altroz का केबिन अनुभव थोड़ा ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है।
दोनों ही कारों में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7 इंच का डिजिटल क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही, बेहतर साउंड के लिए 4-स्पीकर भी मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स में अंतर
दोनों बी कारों में सुरक्षा के लिए लगभग एक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, दोनों गाड़ियों में TPMS, ESC, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही, दोनों कारों में ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX माउंट्स भी मिलते हैं। एक बड़ा अंतर SOS कॉलिंग फंक्शन का है।
TATA Punch के CNG वेरिएंट्स में भी SOS कॉलिंग की सुविधा मिलती है जबकि Altroz में यह फीचर सिर्फ पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में ही दिया गया है।
कीमतों में अंतर
TATA Punch CNG की शुरुआती और टॉप मॉडल दोनों की कीमतें Altroz CNG से कम हैं। जहां Punch CNG की कीमत 6.75 लाख रुपए से 10.60 लाख रुपए के बीच है तो वहीं Altroz CNG की कीमत 7.30 लाख रुपए से 10.77 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हालांकि, ज्यादा कीमत के बदले Altroz में केबिन का अनुभव ज्यादा प्रीमियम मिलता है।
कौन सी कार बेहतर?
Altroz CNG उन लोगों के लिए बेहतर है जो एक प्रीमियम केबिन और सड़क पर मजबूत पकड़ चाहते हैं। वहीं, Punch CNG उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, SUV जैसा लुक, बेहतर विजिबिलिटी और कार में आसानी से बैठने और उतरने की सुविधा चाहिए।