Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Curvv के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी EMI, पढ़ें खबर

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 08:29 AM (IST)

    Tata Curvv Finance Plan अगर आप भी टाटा की कूप एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Curvv के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं। दो लाख रुपये की ...और पढ़ें

    टाटा कर्व के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।
    टाटा कर्व के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. टाटा कूप एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है Tata Curvv
    2. बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये
    3. दो लाख Down Payment के बाद हर महीने जाएंगे 18188 रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Tata की ओर से Coupe SUV सेगमेंट में Tata Curvv को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर Smart  को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Tata Curvv के बेस वेरिएंट की कीमत

    Tata की ओर से Curvv के बेस वेरिएंट को बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है। इसको 10 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 77 हजार रुपये का रोड टैक्‍स और करीब 42 हजार रुपये का इंश्‍योरेंस देना होगा। जिसके बाद Tata Curvv के बेस वेरिएंट की ऑन रोड कीमत करीब 11.19 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    दो लाख Down Payment के बाद  रुपये की EMI

    अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट स्‍मार्ट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.19 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 9.19 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 14795 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Tata Curvv

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 9.19 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14795 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata की इस SUV के लिए करीब 3.23 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 14.42 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे है मुकाबला

    Tata Curvv को कूप एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में लाया जाता है। इस एसयूवी का वैसे तो Citroen Basalt के साथ मुकाबला होता है, लेकिन इसके अलावा भी इसे Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Mahindra XUV 700, MG Hector जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।