Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Nexon facelift: 2.50 लाख रुपये की डाउन पेमेंट में कितनी बनेगी किस्त, यहां जानें कीमत और सभी फीचर्स

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 03:10 PM (IST)

    Tata Nexon facelift आज हम आपको बताएंगे आप कैसे इस कार को डाउन पेमेंट कर खरीद सकते हैं और आपको फिर कितने लोन की जरूरत होगी लोन पर कितना इंटरेस्ट देना ह ...और पढ़ें

    Tata Nexon facelift: 2.50 लाख रुपये की डाउन पेमेंट में कितनी बनेगी किस्त
    Tata Nexon facelift: 2.50 लाख रुपये की डाउन पेमेंट में कितनी बनेगी किस्त

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। अभी हाल के दिनों में टाटा ने अपने compact Suv Tata Nexon के facelift वर्जन को 8.09 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस कार के लिए बुकिंग भी कंपनी ने ओपन कर दी है।

    क्या आपको भी ये कार पसंद है लेकिन बजट साथ नहीं दे रहा है तो आज हम आपको बताएंगे आप कैसे इस कार को डाउन पेमेंट कर खरीद सकते हैं और आपको फिर कितने लोन की जरूरत होगी लोन पर कितना इंटरेस्ट देना होगा ये सब हम आपको इस खबर के माध्यम  से बताने जा रहे हैं।

    Tata Nexon facelift ईएमआई ,लोन

    आपको बता दें, लोन कार की एक्स-शोरूम  कीमत पर मिलेगा। भारतीय बाजार में इस कार की शुरुआती कीमत 9.28 लाख रुपये से लेकर 18.04 लाख रुपये तक है।  जिसके साथ 64,699 रुपये आरटीओ चार्ज करीब 43,833 रुपये इंश्योरेंस और टैक्स और फास्टैग समेत दूसरे चार्ज मिलाकर करीब 2,000 देने होंगे। इस तरह आपको ऑन रोड इस कार के लिए  9,24,522 रुपये देने होंगे। अगर आप बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं और 2,50,000 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको 6,74,522 रुपये लोन लेना होगा। अगर आपको बैंक 9 प्रतिशत के ब्याज पर लोन देता है और 5 साल के टेन्योर पर आपकी मंथली ईएमआई 14,001 रुपये है।

    Tata Nexon Facelift एक्सटीरियर

    इस कार का इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर दोनों ही शानदार है। इसके इंटीरियर में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। इसके ग्रिल सेक्शन पर टाटा का लोगो भी लगा है। जो दिखने में काफी आकर्षक है। इसके हेडलाइट्स के नीचे की ओर एक बड़ा ग्रिल भी मिलता है। इसमें नए केबिन को बढ़िया से डिजाइन किया गया है। नए टच स्क्रीन सेट -अप और टू -स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ ,कर्व कॉन्सेप्ट मिलता है। इसमें नए डिजाइन किए गए एलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। जिसके कारण कार का लुक काफी फ्रेश नजर आता है।

    खबरें और भी

    Tata Nexon फीचर्स

    इस कार में फीचर्स के तौर पर एयर प्यूरिफायर, 6 एयरबैग, ईएससी, सभी सीटों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, आईएसओफिक्स के साथ-साथ इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्टेंट ,  10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दूसरी स्क्रीन के तौर पर 10.25 इंच का फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलता है।

    Tata Nexon facelift इंजन

    वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। जिसे 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड एमटी और 7 स्पीड डुएल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। वहीं इसका पेट्रोल इंजन 120 एचपी की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 115hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

    यह भी पढ़ें-

    Tata Nexon Facelift Price: भारत में 8.09 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर हुई लॉन्च, जानें सभी वेरिएंट्स के दाम