यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tata Punch बेस वेरिएंट को Diwali 2024 पर है घर लाना, 2 लाख की Down Payment के बाद कितनी बनेगी EMI
Tata Punch Finance Plan मारुति की ओर से Micro SUV सेगमेंट में Punch को ऑफर किया जाता है। इसे पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के विकल्प में भी लाया जाता है। ...और पढ़ें

HighLights
- दो लाख रुपये की Down Payment के बाद घर लाएं Tata Punch कार
- टाटा पंच के बेस वेरिएंट के लिए हर महीने देनी होगी 7900 रुपये की EMI
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से Punch को Micro SUV के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। हर महीने हजारों लोग इस गाड़ी को खरीदते हैं। ऐसे में आप भी इसके बेस वेरिएंट Pure को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी है कीमत
Tata की ओर से Punch के बेस वेरिएंट के तौर पर Pure को ऑफर किया जाता है। SUV के इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है। इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो ऑन रोड कीमत 6.91 लाख रुपये के करीब हो जाएगी। इस कीमत में 6ण्13 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा करीब 43 हजार रुपये आरटीओ और 35 हजार रुपये के करीब का इंश्योरेंस भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- 10 लाख रुपये से कम कीमत पर CNG के साथ आती हैं ये चार SUV, Maruti से लेकर Tata तक हैं शामिल
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Tata की इस SUV के बेस वेरिएंट Pure को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 4.91 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 4.91 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 7900 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ी
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 4.91 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक7900 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Punch के Pure वेरिएंट के लिए करीब 1.72 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 6.63 लाख रुपये देंगे।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
Tata Punch की ओर से Punch को Micro SUV सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter, Nissan Magnite, Renault Kger जैसी SUVs के साथ होता है। इनके अलावा भी इस SUV को Maruti Baleno, Wagon R, Hyundai Grand Nios i10, Maruti Celerio जैसी हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है।