Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Safari facelift vs Mahindra Scorpio N: कीमत, इंंजन और डायमेंशन के मामले में कौन बेहतर? खरीदने से पहले जान लीजिए

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 12:45 PM (IST)

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत 16.19 लाख रुपये से शुरू होती है और ये 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दूसरी ओर महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की क ...और पढ़ें

    Tata Safari facelift और Mahindra Scorpio N में काफी अंतर हैं।
    Tata Safari facelift और Mahindra Scorpio N में काफी अंतर हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors ने हाल ही में 2023 Safari Facelift को कई बड़े अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस प्रीमियम एसयूवी का सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio से है। आइए, जान लेते हैं कि इन दोनों एसयूवी में क्या कुछ खास है और किसे खरीदना फायदे का सौदा होने वाला है।

    कीमत

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत 16.19 लाख रुपये से शुरू होती है और ये 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दूसरी ओर, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मतलब है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी अपने प्रतिद्वंद्वी टाटा सफारी फेसलिफ्ट से थोड़ी सस्ती है।

    इंजन

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट एसयूवी उसी 2.0-लीटर क्रियोटेक टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में काम करता था। हालांकि, इस डीजल पावरप्लांट को BS6 फेज-2 एमीशन रूल्स के अनुरूप अपग्रेड किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Jawa Yezdi Motorcycles का बंपर दिवाली ऑफर, केवल 1888 की EMI पर घर लाएं बाइक; साथ मिलेगी 4 साल की एक्सटेंडेड वारंटी

    ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। साथ ही, ये डीजल मोटर 168 bhp की अधिकतम पावर और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

    दूसरी ओर, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन से ऊर्जा मिलती है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के विकल्प के साथ उपलब्ध है। ये इंजन 172 bhp की अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

    डायमेंशन

    नई टाटा सफारी एसयूवी की लंबाई 4,688 मिमी, चौड़ाई 1,922 मिमी और ऊंचाई 1,795 मिमी है। ये 2,741 मिमी के व्हीलबेस के साथ आती है। दूसरी ओर, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की लंबाई 4,662 मिमी, चौड़ाई 1,917 मिमी और ऊंचाई 1,857 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2,750 मिमी है।

    खबरें और भी

    टाटा सफारी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की तुलना में लंबी और चौड़ी है। हालांकि, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन लंबे स्टांस के साथ आती है, जबकि स्कॉर्पियो एन के लिए व्हीलबेस भी लंबा है।