Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Sierra EV Vs MG Windsor EV: फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    Tata Sierra EV Vs MG Windsor EV: टाटा की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर सिएरा ईवी को ऑफर किया जाता है। जिसका सीधा मुकाबला एमजी की विंडसर ईवी के सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में टाटा मोटर्स की ओर से ईवी सेगमेंट में Tata Sierra EV को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी का मुकाबला MG Windsor EV के साथ होता है। फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Tata Sierra EV Vs MG Windsor EV फीचर्स

    टाटा की ओर से सिएरा ईवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी रियर लाइट, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, ट्रिपल स्‍क्रीन, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वायरलैस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस, एंबिएंट लाइट, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्‍यू कैमरा, 540 डिग्री कैमरा, 622 लीटर का बूट स्‍पेस, 55 लीटर फ्रंक स्‍पेस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं MG Windsor EV में एलईडी प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 17 और 18 इंच के टायर, फ्लश डोर हैंडल, ग्‍लास एंटीना, क्रोम फिनिश विंडो बेल्‍टलाइन, नाइट ब्‍लैक इंटीरियर के साथ गोल्‍डन टच हाईलाइट्स, लैदर पैक के साथ डैशबोर्ड, ड्राइवर आर्मरेस्‍ट, डोर ट्रिम, स्‍टेयरिंग व्‍हील दिया गया है। एंबिएंट लाइट्स, रियर एसी वेंट्स, पीएम 2.5 फिल्‍टर, 10.1 इंच टच डिस्‍प्‍ले, सात और 8.8 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, यूएसबी चार्जर पोर्ट, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 6 स्‍पीकर और 9 स्‍पीकर  इनफिनिटी ऑडियो सिस्‍टम का विकल्‍प, पैनोरमिक सनरूफ, एयरो लाउंज सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, 6वे पावर एडजस्‍टेबल ड्राइविंग सीट, स्‍मार्ट एंट्री सिस्‍टम, स्‍मार्ट स्‍टार्ट सिस्‍टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, वायरलैस स्‍मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Tata Sierra EV Vs MG Windsor EV रेंज

    टाटा की ओर से सिएरा ईवी में 63 और 75 kWh की क्षमता की बैटरी हैं। इनको फुल चार्ज के बाद 665 किलोमीटर (MIDC) तक चलाया जा सकता है। एसयूवी को 5.8 सेकेंड में 100 की स्‍पीड पर चलाया जा सकता है। इसमें ड्यूल मोटर के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसके साथ क्‍वाड व्‍हील ड्राइव को दिया गया है। इसमें दी गई मोटर से एसयूवी को 175 किलोवाट की पावर और 340 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि दूसरी मोटर से 103 किलोवाट की पावर और 164 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    खबरें और भी

    वहीं MG Windsor EV में निर्माता की ओर से 38 kWh और 52.9 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिसे 0-100 फीसदी चार्ज करने में 13.8 घंटे का समय लगता है। फास्‍ट चार्जर के जरिए इसे 55 मिनट में 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। विंडसर ईवी में परमानेंट सिंकोरियस मोटर दी गई है जिससे 136 पीएस की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 331 और 449 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

    Tata Sierra EV Vs MG Windsor EV कीमत

    टाटा मोटर्स की ओर से सिएरा ईवी की एक्‍स शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू की जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है।

    वहीं MG Windsor EV की एक्‍स शोरूम कीमत 14.10 लाख रुपये से शुरू होकर 18.60 लाख रुपये तक है।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच