Old vs New: नई और पुरानी TATA Tiago में क्या है अंतर, जानें फीचर्स डिजाइन और इंजन का एक-एक अंतर
TATA Tiago Old vs New: 28 मई 2026 को लॉन्च होने वाली नई TATA Tiago Facelift में कई बड़े बदलाव ...और पढ़ें

TATA Tiago Old vs New

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 28 मई 2026 को लॉन्च होने वाली TATA Tiago Facelift में कुछ डिजाइन बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में नई लाइट्स, नई डिजाइन के बंपर, नए अलॉय व्हील्स और कुछ फीचर्स शामिल हैं। यहां हम आपको पुरानी और नई TATA Tiago Facelift में क्या-क्या अंतर है, इसके बार में बताएंगे।
डिजाइन का अंतर
नई टाटा टियागो फेसलिफ्ट में स्लीक हेडलाइट्स और नए डिजाइन का फ्रंट बंपर दिया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले, Facelift Tiago में ज्यादा स्लीक LED हेडलाइट्स दी गई हैं जिनमें आइब्रो के आकार के LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स मिलते हैं। हालांकि कार की ग्रिल अभी भी ब्लैक कलर की है लेकिन TATA ने इसे पहले से ज्यादा स्मूथ बना दिया है। इसके अलावा, जो क्रोम ट्रिम स्ट्रिप पुरानी ग्रिल के नीचे होती थी और हेडलाइट्स तक जाती थी उसे अब हटा दिया गया है।
बंपर और नए फीचर्स
कार के फ्रंट बंपर को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है और अब इसमें से सिल्वर एक्सेंट्स को हटा दिया गया है। पुराने मॉडल में मिलने वाल बड़े हैलोजन फॉग लैंप्स की जगह अब पिक्सल के आकार वाले LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं। ध्यान से देखने पर सामने के बंपर और बाहर वाले ORVMs पर एक कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जिससे यह साफ होता है कि कार में अब नया 360-डिग्री कैमरा सेटअप दिया गया है।
अलॉय व्हील डिजाइन और व्हील आर्चेस
साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें केवल दो बदलाव हुए हैं- नए डिाजाइन के 15-इंच के अलॉय व्हील्स और ब्लैक व्हील आर्चेस। यह ब्लैक व्हील आर्चेस पहले पुरानी Tiago के क्रॉसओवर स्टाइल वाले NRG वर्जन में मिलते थे। इसका यह मतलब हो सकताहै कि TATA इस फेसलिफ्ट के साथ Tiago NRG वर्जन को पूरी तरह से बंद कर सकती है।
इंजन का अंतर
उम्मीद है कि TATA Tiao के पुराने इंजन और CNG विकल्पों को ही आगे जारी रखेगी। इसमें पहला है 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 86hp की पावर देता है। दूसरा है, 75.5hp की पावर दने वाला CNG विकल्प। इन दोनों ही इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इस नए फेसलिफ्ट मॉडल के आने से Tiago की कीमतें पुराने मॉडल के मुकाबले बढ़ सकती है।
पुराना मॉडल 4.60 लाख रुपए की शुरुआती कीमत से लेकर टॉप वेरिएंट के लिए 7.68 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाता है। लॉन्च होने के बाद TATA Tiago Facelift का मुकाबला पहले की तरह ही Maruti Celerio, Wagon-R और Hyundai Grand i10 NIOS से रहेगा।
