यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Electric Vehicle: Fix Battery वाले इलेक्ट्रिक वाहन के होते हैं ये चार बड़े फायदे, जानें डिटेल
प्रदूषण और परिचालन में कमी के कारण भारत सहित दुनियाभर में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ रहा है। हर महीने बड़ी संख्या में लोग ऐसे वाहनों को खर ...और पढ़ें

HighLights
- देश और दुनिया में लगातार बढ़ रहा है Electric Vehicle का उपयोग।
- Fix Battery वाले Electric Vehicle के उपयोग से मिलते हैं बड़े फायदे।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में प्रदूषण को कम करने के साथ ही रनिंग कॉस्ट कम रहने के कारण Electric Vehicle का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। भारत में भी हर महीने हजारों इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदा जाता है। ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों को Fix Battery के साथ ऑफर किया जाता है। इस तरह की बैटरी के साथ आने वाले वाहनों में क्या फायदे मिलते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
क्या है Fix Battery
ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों में कंपनियों की ओर से फिक्स बैटरी को दिया जाता है। इस तरह की बैटरी को नॉन रिमूवेबल बैटरी के नाम से भी जाना जाता है। नाम के मुताबिक इस तरह की बैटरी को वाहनों में फिक्स किया जाता है और इनको निकाला या लगाया नहीं जा सकता।
मिलती है सुरक्षा
फिक्स बैटरी होने के कारण वाहन को ज्यादा सुरक्षा मिलती है। इस तरह की बैटरी को आसानी से चोरी भी नहीं किया जा सकता। इसलिए वाहन की सुरक्षा बढ़ जाती है।
नहीं होती खराब
फिक्स बैटरी होने के कारण कंपनी की ओर से फैक्ट्री में ही इनके साथ अन्य पार्ट्स और तारों को जोड़ा जाता है। जिसके बाद इनके साथ छेड़़-छाड़ नहीं हो पाती। ऐसे में बार बार बैटरी निकालने और लगाने के कारण वाहन के कनेक्टर और अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं होता। इस तरह की बैटरी की उम्र अन्य प्रकार की बैटरी के मुकाबले काफी ज्यादा होती है।
नहीं पड़ती मौसम की मार
फिक्स बैटरी को गाड़ी में इस तरह से लगाया जाता है, जिससे धूल, मिट्टी और पानी का बैटरी तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए किसी भी तरह के मौसम के कारण यह खराब नहीं होती।
खबरें और भी
बढ़ती है रेंज
नॉन रिमूवेबल बैटरी होने के कारण इनको गाड़ी के फ्रेम में काफी मजबूती के साथ फिट किया जाता है। जिससे यह गाड़ी के डिजाइन में ही छिप जाती हैं। इसका फायदा यह होता है कि गाड़ी की स्टेबिलिटी, स्पीड और रेंज बढ़ जाती है।