Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: इस साल भारत से अलविदा हुई ये गाड़ियां, जानिए कौन-से मॉडल्स हुए बंद

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 12:05 PM (GMT+05:30)

    साल 2024 में भारतीय बाजार से कई मॉडल और वेरिएंट्स को बिक्री के लिए हटा दिया है। यह इसका संकेत हैं कि भारतीय ऑटो बाजार निरंतर बदलाव हो रहा है। कंपनियां ...और पढ़ें

    साल 2024 में डिसकंटीन्यू हुई कारों की लिस्ट।
    साल 2024 में डिसकंटीन्यू हुई कारों की लिस्ट।

    HighLights

    1. Mahindra Marazzo की कीमत 14.59 लाख रुपये थी।
    2. Jeep Meridian के कुछ वेरिएंट भारत से हटाए गए।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी बेहतरीन रहा। इस साल बहुत सी नई कारों की लॉन्चिंग हुई। इसके बावजूद कई गाड़ियां ऐसी भी रही जिन्होंने भारत को अलविदा कह दिया यानी अब इनकी भारत में बिक्री नहीं होगी। आइए जानते हैं कि 2024 में कौन-कौन सी कारें भारतीय बाजार से हटाई गईं।

    1. Mahindra Marazzo

    आखिरी कीमत - 14.59 लाख से लेकर 17 लाख रुपये तक।

    जुलाई के पहले हफ्ते में महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट से मराजो को हटा लिया गया था, जिससे इसकी भारत में बंद होने की बात पता चली। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। मराजों फिर से वेबसाइट पर दिखाई दे रही है, लेकिन कई डीलरों का कहना है कि यह मॉडल अब भारतीय बाजार में नहीं दिखेगी।

    2. Jeep Meridian

    आखिरी कीमत - 29.99 लाख से लेकर 31.23 लाख रुपये तक।

    जीप ने 2024 Meridian को लॉन्च करते हुए इसके कुछ वेरिएंट्स को भारत से हटा दिया है। इनमें लिमिटेड और X वेरिएंट्स शामिल हैं। अब जीप के लाइनअप में Longitude, Longitude Plus, Limited (O) और Overland वेरिएंट्स ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    3. Citroen C5 Aircross

    आखिरी कीमत - 36.91 लाख रुपये।

    सिट्रोएन ने हाल ही में C5 एयरक्रॉस का बेस-स्पेक 'Feel' वेरिएंट को भारत से हटा दिया है। इसका केवल 'Shine' वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 177 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    खबरें और भी

    4. Hyundai Kona Electric

    आखिरी कीमत - 23.84 लाख रुपये।

    हुंडई ने अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन, कोना इलेक्ट्रिक, को भारतीय बाजार से बिक्री के लिए हटा दिया है। हुंडई ने इसे करीब पांच सालों तक भारतीय बाजार में बिक्री की थी, लेकिन इसे ग्लोबल बाजारों की तरह इसे भारत में कोई प्रमुख अपडेट नहीं मिला।

    5. Jaguar I-Pace

    आखिरी कीमत - 1.26 करोड़ रुपये।

    जगुआर ने I-Pace इलेक्ट्रिक SUV को भारतीय बाजार से बिक्री के लिए हटा दिया गया है। यह कार भारत में पेश किए गए पहले प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक थी। I-Pace में 90 kWh बैटरी पैक दिया गया था, जो 400 PS की पावर और 696 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती थी। इसकी रेंज 470 किलोमीटर तक थी।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: इस साल लॉन्च हुईं ये दमदार SUVs, इन आठ को किया गया सबसे ज्यादा पसंद