यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Driving Tips: रात के सफर में रखें इन चार बातों का ध्यान, कभी नहीं होंगे परेशान, जानें डिटेल
बड़ी संख्या में लोग अपनी कार के साथ रात के समय सफर करते हैं। जो कई बार काफी परेशानी भरा भी हो जाता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखते हुए रात के ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिन के मुकाबले रात के समय कार से सफर करना काफी मुश्किल भरा भी हो सकता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखते हुए ऐसा किया जाए तो फिर परेशानी नहीं होती। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे Car Night Driving Tips दे रहे हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए कार को रात में चलाया जा सकता है।
विंडशील्ड को रखें साफ
कई बार रात के समय कार चलाते हुए सामने से आने वाले ट्रैफिक की सही तरह से जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब अपनी कार की विंडशील्ड पूरी तरह से साफ न हो। सफर के दौरान विंडशील्ड पर धूल-मिट्टी और अन्य तरह की गंदगी लग जाती है। जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होने लगती है। इसलिए जब भी रात के समय सफर करें तो हमेशा कार की विंडशील्ड को अच्छी तरह से साफ रखें।

लाइट्स को करें चेक
कार को सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात के समय भी चलाया जाता है। इसलिए कार की लाइट्स का भी सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। कई बार लापरवाही के कारण गाड़ी की कुछ लाइट्स खराब हो जाती हैं, लेकिन उसे बदलने की जगह लोग ऐसे ही कार को चलाते हैं। ऐसा करने से एक ओर पुलिस की ओर से चालान किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सड़क पर आपकी मौजूदगी की जानकारी सही तरह से न मिलने के कारण हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Tips: इन चार तरीकों से करें कार की नियमित देखभाल, कभी नहीं होंगे परेशान
हर घंटे में लें ब्रेक
रात के समय अगर बिना परेशानी कार को चलाना हो तो हर कुछ घंटे में ब्रेक लेना काफी जरूरी हो जाता है। ऐसा न करने पर कई बार ड्राइवर को नींद आने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे हादसा भी हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी रात के समय कार को चलाएं तो हर कुछ घंटे में कार को रोककर कुछ देर ब्रेक लें। इससे खुद को भी नींद से बचाया जा सकता है और इंजन को भी कुछ देर के लिए आराम मिलता है।
खबरें और भी
अपनी पंसद के सुने गाने
रात के सफर के दौरान अगर कार में अपनी पसंद के गाने चलाए जाते हैं, तो भी कार सवार बिना परेशानी अपना सफर पूरा कर सकते हैं। लेकिन तेज आवाज में गाने सुनने के कारण अन्य वाहनों के हॉर्न की आवाज नहीं आती। इसलिए कम आवाज में कार के अंदर रात के समय मनपसंद गाने सुनते हुए आसानी से सफर पूरा किया जा सकता है।