Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में 20 सबसे सस्ती ADAS कारें, लिस्ट में Amaze से लेकर Creta और Curvv शामिल

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 06:44 PM (IST)

    हाल के समय में लॉन्च होने वाली तकरीबन सभी गाड़ियों में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) सेफ्टी फीचर देखने के लिए मिल रहा है। इसके पीछे की वजह लो ...और पढ़ें

    20 सबसे सस्ती ADAS गाड़ियों की लिस्ट।
    20 सबसे सस्ती ADAS गाड़ियों की लिस्ट।

    HighLights

    1. इस फीचर से लैस Honda Amaze अपने सेगमेंट की पहली कार है।
    2. टाटा कर्व ईवी में ADAS सूट सेफ्टी फीचर दिया गया है।
    3. 3-रो एसयूवी टाटा सफारी भी एडीएएस फीचर से लैस है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लोग कार खरीदने वाले लोग उसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स को लेकर जागरूक हो रहे हैं। जिसकी वजह से हाल में अब लॉन्च होने वाली गाड़ियों में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देखने के लिए मिल रहे हैं। इसके साथ ही इनमें ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता उन गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो ADAS सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं।

    20. MG Hector Plus

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.26 लाख रुपये है। इसमें ADAS केवल टॉप-स्पेक Savvy Pro ट्रिम में मिलता है, जिसे केवल 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन और एकमात्र CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है।

    19. MG Hector

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 22.5 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर और महिंद्रा XUV700 से होती है। MG Hector अपने सेगमेंट में ADAS फीचर के साथ आने वाली सबसे महंगी मॉडलों में से एक है। इसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन और एकमात्र CVT गियरबॉक्स मिलता है।

    18. Tata Safari

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 22.49 लाख रुपये है। सफारी 3-रो एसयूवी है, जिसके एडवेंचर+ ए ट्रिम में ADAS सूट फीचर मिलता है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में पेश किया जाता है। इन गियरबॉक्स को 2.0L डीजल इंजन से जोड़ा गया है।

    17. Tata Curvv EV

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.99 लाख रुपये है। टाटा कर्व ईवी में ADAS सूट फीचर दिया गया है। हाल में टाटा केवल इसके टॉप-स्पेक एम्पावर्ड+ ए ट्रिम में ही ADAS दे रही है जिसमें 55 kWh का बड़ा बैटरी पैक लगाया गया है, जो फुल चार्ज होने के बाद 500 किमी से ज्यादा का रेंज देती है।

    खबरें और भी

    16. Tata Harrier

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.69 लाख रुपये है। टाटा हैरियर भारत में काफी किफायती कीमत में आने वाली ADAS फीचर से लैस मिड-साइज SUV है। इसके एडवेंचर+ ए ट्रिम से यह फीचर मिलता है। इसमें 2.0L डीजल इंजन दिया गया है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन से जोड़ा गया है।

    15. MG ZS EV

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.56 लाख रुपये है। भारत में मिलने वाली ADAS फीचर से लैस सबसे किफायती ईवी में से एक है। इसके केवल टॉप वेरिएंट में यह फीचर मिलता है। इसमें  BaaS (बैटरी एज़ ए सर्विस) बैटरी रेंटल भी मिलता है। इसके बिना MG ZS EV वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 25.55 लाख रुपये है।

    14. Mahindra XUV700

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम SUV में से एक रही है। इसके ट्रिम AX7 से ADAS सेफ्टी फीचर मिलता है। इसमें पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है।

    13. Hyundai Alcazar

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.46 लाख रुपये है। हाल में इसका फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया गया है, जिसमें इसको कई बड़े अपडेट मिले हैं। इसके शुरुआती वेरिएंट में ADAS सूट दिया गया है, जिसकी वजह से ऊपर की सभी गाड़ियों से यह ज्यादा किफायती हो जाती है।

    12. Kia Seltos

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.08 लाख रुपये है। सेल्टोस के GTX ट्रिम से ADAS सूट का फीचर दिया गया है। इसमें 1.5L GDi टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    11. Tata Curve

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.5 लाख रुपये है। इसके केवल टॉप-स्पेक अकम्प्लीश्ड+ ए ट्रिम लेवल में ही ADAS सेफ्टी फीचर दिया गया है। वहीं, यह टाटा की सबसे किफायती ADAS सूट से लैस गाड़ी है।

    10. MG Astor

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.22 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में ADAS फीचर के साथ आने वाली सबसे पहली गाड़ियों में से एक एमजी एस्टोर रही है। इसके केवल टॉप-स्पेक सेवी प्रो ट्रिम में ही ADAS सूट को पेश किया जाता है। इसमें 1.5L NA पेट्रोल और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है।

    9. Mahindra Thar ROXX

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है। महिंद्रा थार रॉक्स में ADAS सूट को AX3L ट्रिम से पेश किया जाता है। इसके AX3L केवल डीजल, केवल मैनुअल और केवल RWD के साथ आती है।

    8. Hyundai Verna

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.29 लाख रुपये है। हुंडई स्मार्ट सेंस ADAS सूट इसके SX (O) वेरिएंट से मिलत है, जिसमें iVT गियरबॉक्स मिलता है, जबकि इसके मैनुअल वेरिएंट में इस फीचर को नहीं दिया गया है।

    7. Hyundai Creta

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.98 लाख रुपये है।  यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी और सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। इसके एसएक्स टेक ट्रिम के साथ हुंडई स्मार्ट सेंस ADAS सूट को पेश करती है। इसमें 1.5L NA पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन से जोड़ा गया है।

    6. Honda Elevate

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.21 लाख रुपये है। इसमें ADAS सूट को केवल टॉप-स्पेक ZX ट्रिम के साथ पेश किया जाता है। वहीं, भारत में ADAS फीचर के साथ आने वाली सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है।

    5. Kia Sonet

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.82 लाख रुपये है। वेन्यू की तरह ही सोनेट में ADAS सूट पेश किया जाता है। इसके केवल GTX+ ट्रिम और उससे ऊपर के वेरिएंट में ADAS फीचर को पेश किया जाता है। इसमें 1.0L GDi टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    4. Honda City

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.7 लाख रुपये है। होंडा सिटी भारत में ADAS फीचर के साथ आने वाली सबसे किफायती C सेगमेंट गाड़ी है। इसके V, VX और ZX ट्रिम के साथ सिटी में ADAS फीचर दिया जाता है। वहीं, इसके बेस SV से ऊपर के सभी वेरिएंट में होंडा सेंसिंग ADAS सूट दिया गया है।

    3. Hyundai Venue

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.44 लाख रुपये है। वेन्यू भारत में हुंडई की सबसे किफायती ADAS सूट के साथ आने वाला मॉडल है। वहीं, यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सब 4 मीटर SUV में से एक है। इसके SX (O) ट्रिम में ADAS फीचर दिया जाता है।

    2. Mahindra XUV3XO

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये है। अपने सेगमेंट में ये पहली मॉडल है जिसमें कई तरह के फीचर्स और बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। इसमें काफी प्रीमियम इन-केबिन भी दिया गया है। इसके AX5L ट्रिम से ADAS सूट पेश किया जाता है। इसमें TGDi इंजन भी दिया गया है, जो काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

    1. Honda Amaze

    इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.73 लाख रुपये है। इसे हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और इसमे एंट्री मारते ही काफी पॉपुलर हो गई है। वहीं, यह भारत की सबसे किफायती ADAS फीचर से लैस कार बन गई है। इसके टॉप-स्पेक ZX ट्रिम के साथ ADAS फीचर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Honda Amaze vs Maruti Dzire: माइलेज, कीमत और फीचर्स के मामले में कौन बेहतर