विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS से लेकर BMW तक; ये हैं देश के 4 सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतनी की जेब हो जाएगा खाली

Published: Thu, 25 Jun 2026 04:31 PM (IST)

Expensive Electric Scooter: भारत में अब हाई-स्पीड और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों का क्रेज बढ़ रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्कूटर्स के बारे में।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ कम दूरी या फिर छोटे-मोटा कामों तक की लिमिटेड नहीं रह गए हैं। अब मार्केट में आम दिखने वाले स्कूटरों से लेकर हाई-स्पीड और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले स्कूटर भी मौजूद हैं। यहां आपको भारत में मिलने वाले ऐसे ही 4 स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत लाखों में है।

BMW CE04

यह कंपनी का सबसे खास इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी बैटरी को नीचे की तरफ लगाया गया है जिससे स्कूटर का बैलेंस काफी अच्छा रहता है। इसमें लिक्विज-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 420bhp की पावर और 62nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह 130 किमी कर चल सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.25 लाख रुपए है।

BMW CE02

CE02 को खासतौर पर शहर में आने-जाने के लिए बनाया गया है। यह BMW का कम कीमत वाला इलेक्ट्र्रिक स्कूटर है। यह स्कूटर 15bhp की पावर देता है। इसमें फ्लो-सर्फ और फ्लैश जैसे मोड्स मिलते हैं। इसमें कीलेस-राइड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और पीछे की तरफ चलाने के लिए रिवर्स असिस्ट मिलता है। भारत में BMW CE02 की एक्स-शोरूम कीमत 4,49,000 रुपए है।

TVS X

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4kWh की बैटरी और 11kW की पावर वाली मोटर लगी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 140किमी तक चलता है। इसमें 10.2 इंच का मुड़ने वाला TFT डिस्प्ले, नेविगेशन सिस्टम, इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,66,141 रुपए है।

Suzuki e-Access

कंपनी ने इस स्कूटर को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया है। इस स्कूटर का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और इसमें कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें आगे की तरफ डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,88,490 रुपए है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak, Ather या फिर TVS? कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए बेस्ट, देखें कीमत और रेंज