Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो लाख की कम कीमत में आती हैं ये 5 बाइक, लिस्ट में Bullet 350 और KTM Duke शामिल

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 02:54 PM (IST)

    Budget Offroading Motorcycles अगर आप दो लाख रुपये तक की कीमत में बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम यहां पर 2 लाख रुपये से कम की ...और पढ़ें

    दो लाख से कम कीमत में आने वाली टॉप 5 ऑरोडिंग बाइक्स।
    दो लाख से कम कीमत में आने वाली टॉप 5 ऑरोडिंग बाइक्स।

    HighLights

    1. Bullet 350 का माइलेज 37 kmpl है।
    2. Jawa 42 का माइलेज 33 kmpl है।
    3. KTM DUKE का माइलेड 33 kmpl है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको बाइक चलाना पसंद है और उससे आप लंबी-लंबी राइडिंग करत हैं या फिर आप इसके लिए एक बाइक की तलाश कर रहे हैं तो हम यहां पर आपको ऐसी 5 ऑफरोडिंग बाइक के बारे में बता रहे हैं। इन बाइक्स की खास बात यह है कि इन्हें आप सभी तरह की सड़कों पर आसानी से चला सकते हैं। इतना ही नहीं, इन बाइक्स से आप लेह लद्दाख के साथ पहाड़ों की अलग-अलग लोकेशन पर भी जा सकते हैं। ये बाइक्स न केवल सेफ्टी के लिहाज से काफी बेहतर हैं, बल्कि इनका माइलेज भी काफी शानदार है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    Royal Enfield Bullet 350

    • कीमत- रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,73,564 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2,15,803 रुपये है।
    • कलर ऑप्शन- यह 7 कलर स्कीम में उपलब्ध है।
    • इंजन- इसमें 349cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर J-सीरीज का इंजन दिया गया है, जो 20.4PS की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बाइक में 13-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
    • माइलेज- कंपनी दावा करती है कि उनकी यह बाइक 37 kmpl का माइलेज देती है।
    • अन्य फीचर्स- रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में हैलोजन हेडलाइट, टेल लाइट और इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर शामिल है। यह बाइक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करती है। बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

    Royal Enfield Bullet 350

    यह भी पढ़ें- ये हैं होंडा की सबसे बेस्ट स्पोर्ट्स बाइक, इंजन और लुक दोनों दमदार

    Jawa 42

    • कीमत- जावा 42 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,98,142 रुपये है।
    • वेरिएंट- यह दो वेरिएंट में आती है- सिंगल-टोन और डुअल-टोन।
    • कलर ऑप्शन- सिंगल-टोन वेरिएंट चार ऑप्शन में आती है, जिसमें कॉस्मिक कार्बन, ऑल-स्टार ब्लैक, सिरियस व्हाइट और ओरियन रेड है। डुअल-टोन वेरिएंट ब्लैक, स्टारशिप ब्लू, सेलेस्टियल कॉपर और कॉस्मिक रॉक कलर ऑप्शन में आती है।
    • इंजन- जावा में 294.72cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC मोटर दिया गया है, जो 27.32PS की पावर और 26.84Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
    • माइलेज- कंपनी दावा करती है कि उनकी यह बाइक 33 kmpl का माइलेज देती है।
    • अन्य फीचर्स- इसके सिंगल-टोन वेरिएंट में एनालॉग स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ओडोमीटर और ट्रिपमीटर रीडिंग के लिए इनसेट दिया गया है। वहीं, डुअल-टोन वेरिएंट में पूरी तरह से डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसके साथ ही किल स्विच, हैज़र्ड वार्निंग लाइट, हल्के क्लच लीवर एक्शन, असिस्ट क्लच मैकेनिज्म और हार्ड इंजन ब्रेकिंग के दौरान व्हील लॉक भी दिया गया है।

    Jawa 42

    Bajaj Avenger Cruise 220

    • कीमत- बजाज एवेंजर 220 की एक्स-शोरूम कीमत 1,44,346 रुपये है।
    • कलर ऑप्शन- यह दो कलर स्कीम में आती है, जो मून व्हाइट और ऑबर्न ब्लैक है।
    • इंजन- इस बाइक में 220cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 19.03PS की पावर और 17.55Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
    • माइलेज- कंपनी दावा करता है कि उनकी यह बाइक 40 kmpl का माइलेज देती है।
    • अन्य फीचर्स- इसमें बड़ी विंडशील्ड दी गई है। इसमें स्पोक रिम के साथ क्रोम एलिमेंट भी दिया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, क्लॉक और सर्विस ड्यू रिमाइंडर जैसी जानकारी मिलती है। बाइक में एलईडी डीआरएल दिया गया है और हेडलाइट, टेल लाइट और इंडिकेटर में बल्ब लगाए गए हैं।

    Bajaj Avenger Cruise 220

    खबरें और भी

    KTM DUKE 200

    • कीमत- KTM 200 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 1,98,317 रुपये है।
    • कलर ऑप्शन- यह बाइक तीन रंगों में आती है, जो इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज, डार्क गैल्वेनो और सिल्वर मेटैलिक मैट है।
    • इंजन- इस बाइक में 199.5cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 25PS की पावर और 19.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
    • माइलेज- कंपनी दावा करती है कि उनकी यह बाइक 33 kmpl का माइलेज देती है।
    • अन्य फीचर्स- इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, टैकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और एक घड़ी दी गई है। यह आपको RPM अलर्ट के बारे में भी बताती है। इसक अलावा बाइक में डुअल-चैनल ABS, सुपरमोटो मोड दिए गए हैं।

    KTM DUKE 200

    Hero Xpulse 200

    • कीमत- इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 147,391 रुपये है और प्रो वेरिएंट की कीमत 154,766 रुपये है।
    • वेरिएंट- यह दो वेरिएंट में आती है, जो स्टैंडर्ड और प्रो है।
    • कलर ऑप्शन- इसकी स्टैंडर्ड वेरिएंट ब्लैक-स्पोर्ट्स रेड, मेट नेक्सस ब्लू व्हाइट और टेक्नो ब्लू मेट ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है। वहीं, प्रो वेरिएंट सिंगल पर्ल फेडलेस व्हाइट कलर ऑप्शन में आती है।
    • इंजन- इसमें सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड 4-वाल्व, 199.6cc का इंजन लगाया गया है, जो 19.1PS की पावर और 17.35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
    • माइलेज- कंपनी दावा करती है कि यह बाइक शहर में 51.59kmpl और हाइवे पर 42.28kmpl का माइलेज देती है।
    • अन्य फीचर्स- यह बाइक टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फुल-एलसीडी यूनिट में स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, ट्रिप-मीटर रीडिंग, रियल-टाइम माइलेज, इको मोड और गियर पोजिशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके सात ही इसमें ऑल-एलईडी हेडलैंप, कंसोल-माउंटेड यूएसबी पोर्ट, क्लोज्ड-लूप हैंडलबार नकल गार्ड दिया गया है। इसके अलावा प्रो वेरिएंट में लंबी सीट, हैंडलबार राइजर, अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ लंबा, लंबा ट्रैवल सस्पेंशन, लंबा साइड स्टैंड और आसान ऑफ-रोडिंग के लिए विस्तारित गियर लीवर दिया गया है।

    Hero Xpulse 200

    यह भी पढ़ें- ये हैं 125 cc की सबसे सस्ती बाइक, माइलेज और फीचर्स सब दमदार