विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस धनतेरस इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले जानें 5 किफायती ऑप्शन, कीमत 1.5 लाख रुपये से कम

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:50 PM (IST)

दिवाली से पहले धनतेरस पर 1.5 लाख रुपये से कम बजट में Oben, Revolt, Ola, Avore और Odysse की पांच इलेक्ट्रिक बाइक्स ऑप्शन हैं।

धनतेरस पर घर लाएं ये 5 सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक

धनतेरस पर घर लाएं ये 5 सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक

HighLights

  1. धनतेरस पर 1.5 लाख से कम की इलेक्ट्रिक बाइकें।

  2. Oben Rorr Evo, Revolt RVX, Ola Roadster X+ जैसे विकल्प।

  3. कीमत, रेंज और फीचर्स के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली से पहले धनतेरस के दिन नई खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन कई फैमिली नया वाहन खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप इस धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम यहां पर आपको कुछ किफायती ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। यह उन खास लोगों के लिए होने वाली है, जो बजट और रोजाना के सफर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं। अगर इस धनतेरस आपका बजट भी 1.5 लाख रुपये तक है, तो इन पांच इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ऑप्शनों पर एक नजर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, रेंज, बैटरी कैपेसिटी और फीचर्स के बारे में।

1.5 लाख रुपये से कम वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

इलेक्ट्रिक बाइक

एक्स-शोरूम कीमत

बैटरी पैक

ड्राइविंग रेंज

Oben Rorr Evo

₹1,39,999

3.4 kWh

150 km (रियल-वर्ल्ड)

Revolt RVX

₹1,39,990

3.24 kWh

160 km (IDC)

Ola Roadster X+ (4.5 kWh)

₹1,04,999

4.5 kWh

252 km (IDC)

Avore EX1

₹1,24,999

3.24 kWh

160 km (IDC)

Odysse Electric Evoqis Lite

₹1.18 लाख

2.4 kWh

90 km

1. Oben Rorr Evo

Oben Rorr Evo (1)

यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल स्ट्रीटफाइटर स्टाइल और अलग डिजाइन के साथ आती है। इसमें दिए गए LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप इसे स्पोर्टी लुक देने का काम करते हैं। इसमें 9 kW की IPMSM मोटर दी गई है, जो पहिये पर 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह महज 3 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 110 km/h है। इसमें सिंगल-स्टेज चेन ड्राइव दी गई है। बाइक में रिवर्स मोड भी दिया गया है। इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 150 km तक की है। Rorr Evo में 3.4 kWh की LFP बैटरी दी गई है। Oben Plug फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज करने में 90 मिनट से कम समय लगता है। Oben Rorr Evo की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,999 रुपये है। इसके साथ ही 8 साल की बैटरी वारंटी भी मिल रही है।

स्पेसिफिकेशन

Oben Rorr Evo डिटेल

मोटर टाइप

IPMSM

मोटर पावर

9 kW

व्हील टॉर्क

250 Nm

बैटरी पैक

3.4 kWh LFP

रियल-वर्ल्ड रेंज

150 km

टॉप स्पीड

110 km/h

0-40 km/h

3 सेकंड

राइडिंग मोड

Eco, City, Havoc

ड्राइव सिस्टम

सिंगल-स्टेज चेन ड्राइव

डिस्प्ले

5-इंच कलर TFT

स्टोरेज क्षमता

10 लीटर

USB चार्जिंग पोर्ट

2

ग्राउंड क्लीयरेंस

200 mm

वॉटर-वेडिंग क्षमता

230 mm

सीट की लंबाई

680 mm

पिलियन सीट की चौड़ाई

262 mm

फास्ट चार्जिंग

0-80% 90 मिनट से कम

कीमत

₹1,39,999

बैटरी वारंटी

8 साल

2. Revolt RVX

Revolt RVX

इसमें 3.24 kWh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 160 km की IDC रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है। इसमें 5.3 kW की पीक मोटर पावर और 230 Nm का व्हील टॉर्क मिलता है। इसमें 3.5-इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसे खरीदने पर 8 साल या 80,000 km की बैटरी वारंटी दी जा रही है। इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 30 मिनट लगते हैं। Revolt RVX की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,990 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन

Revolt RVX डिटेल

मोटर पावर (पीक)

5.3 kW

व्हील टॉर्क

230 Nm

बैटरी पैक

3.24 kWh NMC

IDC रेंज

160 km

टॉप स्पीड

90 km/h

डिस्प्ले

3.5-इंच कलर डिस्प्ले

कनेक्टिविटी

मोबाइल ऐप, GPS

सिक्योरिटी फीचर्स

जियो-फेंसिंग, व्हीकल लोकेटर

अन्य फीचर्स

कॉल और मैसेज अलर्ट

अतिरिक्त सुविधाएं

रिवर्स मोड, हिल होल्ड, वॉक असिस्ट

सामान्य चार्जिंग (0-80%)

लगभग 3 घंटे 30 मिनट

फास्ट चार्जिंग (0-80%)

लगभग 80 मिनट

कीमत

₹1,39,990

बैटरी वारंटी

8 साल या 80,000 km

3. Ola Roadster X+

Ola Roadster X+

Ola के इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को दो बैटरी ऑप्शन 4.5 kWh और 9.1 kWh में ऑफर होती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने के बाद 500 km तक की IDC रेंज देता है। वहीं, 4.5 kWh वेरिएंट की दावा की गई IDC रेंज 252 km तक है। दोनों बैटरी ऑप्शनों के साथ 3 साल या 50,000 km की बैटरी वारंटी दी जाती है। Ola Roadster X+ के 4.5 kWh वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,04,999 रुपये है, जबकि 9.1 kWh वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन

Ola Roadster X+ डिटेल

मोटर पावर (पीक)

11 kW

बैटरी विकल्प

4.5 kWh / 9.1 kWh

IDC रेंज (4.5 kWh)

252 km

IDC रेंज (9.1 kWh)

500 km

टॉप स्पीड

125 km/h

0-40 km/h

2.7 सेकंड

ऑपरेटिंग सिस्टम

MoveOS

राइडिंग फीचर्स

क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट

अन्य फीचर्स

रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, OTA अपडेट

कनेक्टेड फीचर्स

जियो-फेंसिंग, टाइम-फेंसिंग

लोकेशन फीचर

लाइव लोकेशन ट्रैकिंग

अन्य जानकारी

राइडिंग स्टैटिस्टिक्स

कीमत (4.5 kWh)

₹1,04,999

कीमत (9.1 kWh)

₹1,54,999

बैटरी वारंटी

3 साल या 50,000 km

4. Avore EX1

Avore EX1

इसमें 3.24 kWh की बैटरी दी गई है। इसको लेकर कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि यह बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 160 km तक की IDC रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 100 km/h है। इसका Flex Charge सिस्टम 20% से 80% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे लेता है। Avore EX1 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपये है। यह शुरुआती कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लागू है।

स्पेसिफिकेशन

Avore EX1 डिटेल

बैटरी पैक

3.24 kWh

IDC रेंज

160 km

टॉप स्पीड

100 km/h

डिस्प्ले

डिजिटल डिस्प्ले

नेविगेशन

उपलब्ध

ट्रिप जानकारी

उपलब्ध

बैटरी फीचर्स

बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग

अन्य फीचर्स

व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, सिक्योरिटी अलर्ट

चार्जिंग सॉकेट

घरेलू 5A/15A

चार्जिंग तकनीक

Flex Charge

चार्जिंग समय (20-80%)

लगभग 2 घंटे

कीमत

₹1,24,999 (शुरुआती)

शुरुआती कीमत की उपलब्धता

पहले 10,000 ग्राहकों के लिए

5. Odysse Electric Evoqis Lite

Odysse Electric Evoqis Lite

यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल स्पोर्टी डिजाइन और कॉम्पैक्ट लुक के साथ आती है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक में 2.4 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद 90 km तक की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 75 km/h है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 6 घंटे लगते हैं। Odysse Electric Evoqis Lite की एक्स-शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये है।

स्पेसिफिकेशन

Odysse Electric Evoqis Lite डिटेल

बैटरी टाइप

लिथियम-आयन

बैटरी क्षमता

जानकारी उपलब्ध नहीं

ड्राइविंग रेंज

90 km

टॉप स्पीड

75 km/h

डिजाइन

स्पोर्टी और कॉम्पैक्ट

चार्जिंग समय

लगभग 6 घंटे

कीमत

₹1.18 लाख

अगर आप इस धनतेरस 1.5 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं, तो सही विकल्प का चुनाव आपकी जरूरतों पर निर्भर करेगा। बेहतर रियल-वर्ल्ड रेंज और स्मार्ट फीचर्स के लिए Oben Rorr Evo पर विचार किया जा सकता है। वहीं, लंबी बैटरी वारंटी और 160 km की IDC रेंज के लिए Revolt RVX एक ऑप्शन है। दूसरी ओर, अधिक रेंज और तेज स्पीड चाहने वाले खरीदार Ola Roadster X+ के 4.5 kWh वेरिएंट को देख सकते हैं। शहरी इस्तेमाल और डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए Avore EX1 पर विचार किया जा सकता है। वहीं, कम बजट और छोटी दूरी की यात्रा के लिए Odysse Electric Evoqis Lite एक ऑप्शन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दशहरा शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स; मिलेगी 500 किमी की टॉप रेंज, कीमत 1.5 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।