Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छह एयरबैग के साथ आती हैं ये पांच एसयूवी, कीमत 10 लाख रुपये से है कम

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 10:00 AM (IST)

    वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स के साथ एसयूवी वाहनों को ऑफर किया जाता है। फीचर्स के साथ ही कंपनियां सुरक्षा पर भी ध्‍यान दे रही हैं। इसी क् ...और पढ़ें

    छह एयरबैग के साथ कौन कौन सी एसयूवी आती हैं। आइए जानते हैं।
    छह एयरबैग के साथ कौन कौन सी एसयूवी आती हैं। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. छह एयरबैग के साथ टाटा, महिंंद्रा, हुंडई, किआ जैसी निर्माता करती हैं एसयूवी को ऑफर
    2. भारतीय बाजार में बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ टाटा की पंच है सबसे सस्‍ती एसयूवी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में वाहन निर्माता अब बेहतरीन फीचर्स के साथ ही वाहनों को सुरक्षित बनाने पर भी ध्‍यान दे रहे हैं। कुछ समय पहले तक महंगी कारों में ही ज्‍यादा एयरबैग दिए जाते थे, लेकिन अब कम कीमत वाली एसयूवी में भी छह एयरबैग ऑफर किए जाते हैं। 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली किन पांच एसयूवी में छह एयरबैग (Affordable cars With 6 Airbag) दिए जाते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Hyundai Exter

    हुंडई मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में Exter एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में छह एयरबैग ऑफर किए जाते हैं। यह सेफ्टी फीचर एसयूवी में स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है। जिसका मतलब है कि इसके बेस वेरिएंट में भी सुरक्षा का पूरा ध्‍यान रखा गया है। छह एयरबैग के साथ आने वाली यह देश की सबसे सस्‍ती एसयूवी है। इसकी कीमत 6.12 लाख रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- Car Tips: चलाते हैं Airbag वाली Car, तो न करें यह लापरवाही, नहीं तो बढ़ जाएगा चोट का खतरा

    Mahindra XUV 3XO

    महिंद्रा की ओर से अप्रैल के आखिर में XUV 3XO को लॉन्‍च किया गया था। कंपनी की यह एसयूवी छह एयरबैग के साथ आती है। कंपनी ने इसे 7.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया है।

    Hyundai Venue

    हुंडई की ओर से एक्‍सटर के साथ ही वेन्‍यू को भी छह एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। 10 लाख रुपये से कम कीमत पर मिलने वाली इस एसयूवी में कई और फीचर्स को भी दिया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    खबरें और भी

    Kia Sonet

    किआ की ओर से भी सोनेट एसयूवी को बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी के साथ ऑफर किया जाता है। वेन्‍यू की तरह ही इसमें भी छह एयरबैग ऑफर किए जाते हैं। एसयूवी के सभी वेरिएंट में इस फीचर को दिया जाता है। किआ सोनेट की एक्‍स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Tata Nexon

    टाटा की ओर से नेक्‍सन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को कंपनी की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें भी छह एयरबैग मिलते हैं। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत भी 7.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- Cars with 6 Airbags: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इन पांच कारों में मिलते हैं छह एयरबैग