विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं सबसे कम बजट वाली टॉप 7-सीटर कार, 26.11km तक का मिलता है माइलेज, कीमत ₹5.73 लाख से होती है शुरू

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:30 PM (IST)

अगर आप 10 लाख रुपये से कम कीमत में अच्छी माइलेज वाली 7-सीटर कार ढूंढ रहे हैं, तो भारतीय बाजार ...और पढ़ें

10 लाख रुपये से कम बजट वाली 7-सीटर कारों की लिस्ट

10 लाख रुपये से कम बजट वाली 7-सीटर कारों की लिस्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपनी फैमिली के लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार में कई 7-सीटर कारों के ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें इनमें कॉम्पैक्ट MPV से लेकर मजबूत SUV तक शामिल हैं। इन कारों में तीन रो वाली सीटिंग मिलती है, जिससे एक साथ कई लोगों के सफर को आसान बनाया जा सकता है। हम यहां पर आपकों 7-सीटर वाली उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है। साथ ही वह शानदार माइलेज भी देती है। हमारी इस लिस्ट में Nissan Gravite, Renault Triber, Mahindra Bolero, Citroen Aircross और Maruti Suzuki Ertiga शामिल है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

सबसे कम बजट वाली टॉप 7-सीटर कारों की लिस्ट

कार का नाम

माइलेज

कीमत (एक्स-शोरूम)

Nissan Gravite

  • पेट्रोल AMT: 19.6 kmpl
  • पेट्रोल MT: 19.3 kmpl
  • CNG MT: 19.3 km/kg

₹5.76 लाख से ₹8.60 लाख

Renault Triber

  • पेट्रोल MT: 19.76 kmpl तक
  • पेट्रोल AMT: 17 kmpl तक
  • टर्बो-पेट्रोल MT: 21 kmpl तक

₹5.76 लाख से ₹8.60 लाख

Mahindra Bolero

लगभग 16–16.5 kmpl

₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख

Citroen Aircross

  • पेट्रोल MT: 18.5 kmpl तक
  • पेट्रोल AT: 17.6 kmpl तक

₹8.29 लाख से ₹13.69 लाख

Maruti Suzuki Ertiga

  • पेट्रोल MT: 20.51 kmpl
  • पेट्रोल AT: 20.3 kmpl
  • CNG: 26.11 km/kg

₹8.90 लाख से ₹13.14 लाख

1. Nissan Gravite

इसमें 999cc का 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसका ऑटोमैकिट पेट्रोल वेरिएंट (AMT) 19.6 kmpl, मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट 19.3 kmpl और मैनुअल CNG वेरिएंट 19.3 km/kg का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है।

2. Renault Triber

इसे दो इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। पहला 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और दूसरा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। इसका नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसके मैनुअल पेट्रोल 21 kmpl तक, ऑटोमैटिक पेट्रोल 17 kmpl तक, टर्बो-पेट्रोल मैनुअल 21 kmpl और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल 19.76 kmpl तक का माइलेज मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है।

3. Mahindra Bolero

इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 76 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इसे खास तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पसंद किया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह करीब 16 से 16.5 kmpl तक का माइलेज देती है। Mahindra Bolero की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 9.69 लाख रुपये तक है।

4. Citroen Aircross

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होकर 13.69 लाख रुपये तक जाती है। इसमें सात लोगों के बैठने के लिए तीसरी रो का ऑप्शन मिलता है। इसकी खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर तीसरी रो की सीटों को हटाया जा सकता है। Citroen Aircross में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 PS की पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट 18.5 kmpl तक और ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट 17.6 kmpl तक का माइलेज देता है।

5. Maruti Suzuki Ertiga

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये से 13.14 लाख रुपये तक है। यह भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर MPV है, जिसमें सात लोगों के बैठने के लिए तीन रो वाला लेआउट मिलता है। Maruti Suzuki Ertiga में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.51 kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.3 kmpl और CNG वेरिएंट 26.11 km/kg तक का माइलेज देता है।

यह भी पढ़ें- Maruti, TATA या Mahindra; कौन है CNG के साथ सबसे ज्यादा स्टोरेज वाली गाड़ी? 27 का माइलेज और 328 लीटर बूट स्पेस