Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेस्टिव सीजन पर खरीदें 5 लाख से भी सस्ती कार, लिस्ट में Maruti और Renault की गाड़ियां शामिल

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 07:00 PM (IST)

    5 Seater Cars Under 5 Lakhs गणेश चतुर्थी के साथ ही भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। फेस्टिव सीजन के दौरान बहुत से लोग गाड़ियां खरीदते हैं। यह ...और पढ़ें

    भारत में 5 लाख रुपये में आने वाली गाड़ियां।
    भारत में 5 लाख रुपये में आने वाली गाड़ियां।

    HighLights

    1. Alto K10 का माइलेज 24-25 km/l है।
    2. Renault Kwid का माइलेज 22 km/l है।
    3. Celerio का माइलेज 25-27 km/l है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन भारत में शुरू हो चुका है। इस समय ऑटो मार्केट में रौनक आती है और सबसे ज्यादा गाड़ियां खरीदी भी जाती है। हम यहां पर आपको 5 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली कारों के बारे में बता रहे हैं। यह कारें न केवल सस्ती है, बल्कि यह माइलेज भी काफी ज्यादा देती है। आइए जानते हैं इनके बार में।

    Maruti Suzuki Alto K10

    मारुति की यह कार लगभग सभी की चहेती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.96 लाख रुपये है। इसमें 1-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 PS और 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें- 3 लाख की Down Payment के बाद ले आएं Honda Elevate SUV का SV वेरिएंट, हर महीने जाएगी 16788 रुपये की EMI

    Renault Kwid

    रेनो की क्विड भारत में काफी पॉपुलर है। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये है। इसमें आपको 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 68 PS की पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा गया है।

    Maruti Suzuki S-Presso

    मारुति की यह कार लोगों में काफी पॉपुलर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये है। इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 PS की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है।

    खबरें और भी

    Maruti Suzuki Celerio

    मारुति की इस हैचबैक कार की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 PS की पावर 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में लेने जा रहे हैं नई कार, ऑन-रोड कीमत कैसे करवा सकते हैं कम