आखिरकार इलेक्ट्रिक कार लेने से पहले कौन सी गलतियां करेंगी आपका भारी नुकसान? शोरूम जाने से पहले समझें
भारत में बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक कार को खरीदते हैं। इनमें से अधिकतर पहली बार इस तकनीक की कार ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल और डीजल वाहनों के मुकाबले अब इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भी बढ़ोतरी हो रही है। कई लोग पहली बार Electric Car खरीद रहे हैं। लेकिन इनमें से कई लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके बाद इनको पछतावा होता है। किस तरह की बातों का ध्यान रखकर इलेक्ट्रिक कार को खरीदना चाहिए। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Range का रखें ध्यान
भारत में लोग इलेक्ट्रिक कार को तो खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार वह उस वेरिएंट को खरीद लेते हैं, जिससे बाद में उनको रेंज की शिकायत रहती है। बाजार में 200 किलोमीटर से लेकर 800 किलोमीटर तक की रेंज वाली कई कारों को ऑफर किया जाता है। इनमें से उस गाड़ी को खरीदना चाहिए जो आपकी रेंज की जरुरत को पूरा करे।
कैसे करें गाड़ी का चुनाव
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कुछ मौजूदा वाहन निर्माता और कई नए निर्माताओं की ओर से कारों को ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में अपने लिए सही विकल्प का चुनाव करने में परेशानी होती है। हमेशा उस गाड़ी का चुनाव करना चाहिए जिसका सर्विस सेंटर आपके घर के पास हो और जहां भी आप सबसे ज्यादा सफर करते हैं, वहां पर भी उस निर्माता का सर्विस सेंटर हो।
जरूरत का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक कार खरीदते हुए आपको अपनी जरुरत का ध्यान भी रखना चाहिए। कई बार लोग ऐसी गाड़ी को खरीद लेते हैं जिसकी उनको जरुरत नहीं होती। इसलिए पहले अपने परिवार का आकार देखें और फिर उनकी जरुरत को देखें। इसके बाद ही यह तय करें कि आपको पांच सीटों वाली गाड़ी चाहिए या फिर आप उससे बड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीद सकते हैं।
बजट का भी रखें ध्यान
रेंज, फीचर्स, जरुरत के साथ ही बजट का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। कई बार लोग एक निश्चित कीमत वाली गाड़ी को खरीद सकते हैं। लेकिन शोरूम पर जाने के बाद ज्यादा फीचर्स और आकर्षक डील के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं और अपने लिए ऐसी गाड़ी खरीद लेते हैं जो उनके बजट से काफी ज्यादा बाहर होती है। ऐसे में महंगी गाड़ी लेकर उसकी ईएमआई को चुकाने में परेशानी भी हो सकती है।
