यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2 लाख की Down Payment के बाद ले आएं Toyota Urban Cruiser Hyryder E वेरिएंट, हर महीने जाएगी 18442 रुपये की EMI
जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से Mid Size SUV सेगमेंट में Toyota Urban Cruiser Hyryder को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट E को अगर आप भ ...और पढ़ें

HighLights
- Toyota Bharat की ओर से Urban Cruiser Hyryder को किया जाता है ऑफर
- मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट E की एक्स शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Toyota की ओर से Mid Size SUV सेगमेंट में Toyota Urban Cruiser Hyryder को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर E को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Toyota Urban Cruiser Hyryder के बेस वेरिएंट E की कितनी है कीमत
Toyota की ओर से Urban Cruiser Hyryder के बेस वेरिएंट के तौर पर E को ऑफर किया जाता है। इसको 11.14 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में उपलब्ध करवाया जाता है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.11 लाख रुपये का रोड टैक्स, करीब 1.20 लाख रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। जिसके बाद Toyota Urban Cruiser Hyryder E on road price करीब 13.57 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
यह भी पढ़ें- दशहरा-दीवाली पर मिलने वाले Discount Offers के कारण हो सकता है नुकसान, गाड़ी खरीदते समय रखें कुछ बातों का ध्यान
दो लाख Down Payment के बाद 18442 रुपये की EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट E को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.57 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.57 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 18442 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
3.91 लाख रुपये महंगी पड़ेगी Toyota Urban Cruiser Hyryder
अगर आप 8.7 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.57 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18442 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Toyota की इस SUV के लिए करीब 3.91 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 17.49 लाख रुपये हो जाएगी।

