Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    10 हजार की Down Payment कर ले आएं TVS Jupiter का सबसे सस्‍ता वेरिएंट, सिर्फ 2545 रुपये की बनेगी EMI

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:30 AM (IST)

    दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से स्‍कूटर सेगमेंट में Jupiter को ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर के सबसे सस्‍ते वेरिएंट SMW को अगर आप खरीदने का मन बना ...और पढ़ें

    TVS Jupiter के सबसे सस्‍ते वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।
    TVS Jupiter के सबसे सस्‍ते वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. TVS Auto की ओर से स्‍कूटर सेगमेंट में Jupiter को किया जाता है ऑफर
    2. फाइनेंस करवाने पर तीन साल के लिए हर महीने देनी होगी 2545 रुपये की EMI

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से Jupiter स्‍कूटर को ऑफर किया जाता है। कंपनी के इस स्‍कूटर की सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है। अगर आप भी इस स्‍कूटर के सबसे सस्‍ते वेरिएंट SMW को खरीदने का मन बना रहे हैं और 10 हजार रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर घर लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कितनी है कीमत

    TVS के सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाने वाले स्‍कूटर Jupiter के सबसे सस्‍ते वेरिएंट SMW की दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 73650 रुपये है। इस स्‍कूटर को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 5892 रुपये आरटीओ और करीब 6500 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा स्‍कूटर के लिए अन्‍य चार्ज के तौर पर 2283 रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद TVS Jupiter SMW on road price 88310 रुपये हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 2024 Hero Xtreme 160R 4V भारतीय बाजार में लॉन्च, मिला डुअल-चैनल ABS

    10 हजार की Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर इस स्‍कूटर के सबसे सस्‍ते वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में 10 हजार रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 78310 रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाने होंगे। बैंक की ओर से अगर आपको 10.5 फीसदी ब्‍याज के साथ तीन साल के लिए 78310 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 2545 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले तीन साल के लिए देनी होगी।

    कितना महंगा पड़ेगा स्‍कूटर

    अगर आप 10.5 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ तीन साल के लिए 78310 रुपये का बैंक से Two Wheeler Loan लेते हैं, तो आपको तीन साल तक 2545 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में तीन साल में आप TVS Jupiter के SMW वेरिएंट के लिए करीब 13320 रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपके स्‍कूटर की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 101630 रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक लाख रुपये Down Payment में Maruti Alto K10 लाएं घर, हर महीने इतनी देनी होगी EMI