विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइक के इन नंबरों में छिपा है टॉप स्पीड का राज, इससे तेज चलाया को फट सकते हैं टायर!

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:16 PM (IST)

Bike Top Speed: बाइक के टायर पर लिखे कोड में आखिकी अक्षर स्पीड रेटिंग बताता है। यह कोड तय करता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जब आप अपनी बाइक चलाते हैं तो आपकी सेफ्टी में सबसे बड़ा रोल टायरों का ही होता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि हैं कि बाइक की टॉप-स्पीड सिर्फ उसके इंजन या CC पर निर्भर करती है लेकिन ऐसा नहीं है। आपकी बाइक के टायर की भी एक लिमिट होती है कि वह कितनी स्पीड तक सुरक्षित चल सकता है। यह जानकारी टायर की साइडवॉल पर ही लिखी होती है।

क्या है नंबरों का मतलब?

अगर आप बाइक के टायर के साइड में देखेंगे तो आपको 120/80 R17 61S जैसा कोड दिखाई देगा। इस कोड का हर हिस्सा टायर की बनावट और कैपेसिटी के बारे में बनाता है। आइए जानते हैं इसका मतलब:

  • 120: यह mm में टायर की चौड़ाई को दिखाता है।
  • 80: यह टायर की ऊंचाई और चौड़ाई का रेशियो है।
  • R: इसका मतलब है कि यह Radial टायर हैं।
  • 17: यह रिम या व्हील का साइज, इंच में, बताता है।
  • 61: यह लोड इंडेक्स है जो बताता है कि टायर कितना वजन सह सकता है।
  • S: यह ही वह सबसे जरूरी कोड जिसे स्पीड रेटिंग कोड कहा जाता है।

क्या है स्पीड रेसिंग कोड?

कोड के अंत में दिया गया अक्षर यह तय करता है कि टायर बिना फटे या अपनी ग्रिप खोए अधिकतम स्पीड पर चल सकता है। इसमें अलग-अलग अक्षरों की स्पीड सीमा अलग होती है।

  • J/K: इसमें तय स्पीड 100 से 120kmph होती है जो साधारण कम्यूटर बाइक्स के लिए होती है।
  • L/M: इसमें स्पीड 120 से 130kmph होती है जो 125 से 150cc की डेली राइड बाइक्स के लिए होता है।
  • P/Q: यह 150 से 160kmph होता है जो 150cc से 200cc की स्पोर्टी बाइक्स के लिए होता है।
  • S/H: इसका मतलब 180 से 210kmph होता है जो 250cc से 400cc की परफॉर्मेंस बाइक्स के लिए होता है।
  • V/W: इसका मतलब 240 से 270kmph होता है जो हाई-एंड सुपरबाइक्स के लिए होता है।

सही टायर चुनना जरूरी

अगर आपकी बाइक 180kmph की टॉप-स्पीड तक जाती है लेकिन उस पर J रेटिंग वाला टायर लगा है तो तेज फ्रिक्शन और गर्मी की वजह से टायर फटने का जोखिम रहता है। इसलिए अपनी बाइक की क्षमता के हिसाब से सही स्पीड रेटिंग वाला ही टायर खरीदें।

 

मुख्य स्पीड रेटिंग कोड चार्ट (Speed Rating Chart)

स्पीड कोड (Speed Symbol) अधिकतम सुरक्षित स्पीड (Max Speed Limit) बाइक की कैटेगरी (Category)
J 100 किमी/घंटा कम्यूटर/स्कूटर
K 110 किमी/घंटा 100-110cc कम्यूटर बाइक्स
L 120 किमी/घंटा 125cc कम्यूटर बाइक्स
M 130 किमी/घंटा 150cc बाइक्स
P 150 किमी/घंटा 150cc - 200cc स्पोर्ट्स बाइक्स
Q 160 किमी/घंटा 200cc+ एग्रेशिव बाइक्स
R 170 किमी/घंटा एवेन्यू/क्रूजर बाइक्स
S 180 किमी/घंटा 250cc - 400cc परफॉर्मेंस बाइक्स
H 210 किमी/घंटा मिड-वेट स्पोर्ट्स/सुपरबाइक्स
V 240 किमी/घंटा हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स
W 270 किमी/घंटा प्रीमियम सुपरबाइक्स
Y 300 किमी/घंटा हाई-एंड रेसिंग सुपरबाइक्स

यह भी पढ़ें- TVS की ये सस्ती मोटरसाइकिल डेली यूज के लिए है बेस्ट, 74kmpl का माइलेज और कीमत सिर्फ 58,850 रुपए