यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Tips: कार में लगवानी है एक्सेसरीज, तो रखें इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान
भारत में अक्सर लोग कार खरीदने के बाद उसमें कई तरह की एक्सेसरीज को लगवाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाली कुछ ऐसी एक् ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग अपने लिए कार खरीदने के बाद उसमें कई तरह की एक्सेसरीज को लगवाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार यही एक्सेसरीज ही सुरक्षा पर खतरा बढ़ा देती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि गाड़ी में एक्सेसरीज लगवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है।
Car Accessories लगवाते समय रहें सतर्क
बाजार में हर तरह की कार के लिए कई तरह की एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी कार में एक्सेसरीज लगवाते समय सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जिससे बाद में हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जब भी अपनी कार में एक्सेसरीज लगवाएं तो हमेशा सतर्क रहने की जरूरत होती है। कभी भी ऐसी एक्सेसरीज को नहीं लगवाना चाहिए, जिससे कार की सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाए।
क्वालिटी का रखें ध्यान
जब भी अपनी कार में किसी भी तरह की एक्सेसरीज का उपयोग करें तो हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उस एक्सेसरीज की क्वालिटी हल्की न हो। हमेशा अच्छी कंपनी की एक्सेसरीज का ही उपयोग करना चाहिए। इससे आप और आपकी कार हमेशा सुरक्षित रहती है।
यह भी पढ़ें- Car Tips: कार बेचते समय चाहिए ज्यादा कीमत, तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल
दुकान का रखें ध्यान
कभी भी कार में एक्सेसरीज लगवानी हो तो हमेशा अच्छी दुकान से ही काम करवाना चाहिए। अच्छी जगह से काम करवाने में भले ही आपको थोड़ा ज्यादा खर्चा करना पड़े, लेकिन ऐसी जगहों पर सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाता। अक्सर लोग कुछ पैसे बचाने के लिए कहीं पर भी एक्सेसरीज लगवाते हैं। ऐसे में कई बार वायर को काट दिया जाता है और बाद में ऐसी ही लापरवाहियों के कारण हादसा हो जाता है।
खबरें और भी
ज्यादा एक्सेसरीज लगवाने से बचें
कई बार लोग अपनी कार में जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज लगवाते हैं। ऐसा करने से भी कार को लंबे समय में नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी कार में एक्सेसरीज लगवाने जाएं तो सबसे पहले अपनी जरूरत को समझें और उसके साथ अपने बजट को देखते हुए ही एक्सेसरीज लगवानी चाहिए।
न करें नियमों की अनदेखी
कुछ लोग अपनी कार में इस तरह की एक्सेसरीज भी लगवाते हैं, जिनसे यातायात के नियमों की अनदेखी हो जाती है। ऐसे में पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है और जुर्माने के साथ ही गाड़ी को भी जब्त किया जा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सिर्फ ऐसी ही एक्सेसरीज का उपयोग अपनी कार में करें, जिनसे यातायात के नियमों की किसी भी तरह से अनदेखी न हो।