Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Curvv के बेस वेरिएंट Smart को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan भारतीय बाजार में Tata Motors की ओर से Coupe SUV के तौर पर Tata Curvv को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Smart को ...और पढ़ें

    Tata Curvv के बेस वेरिएंट Smart के लिए कितनी देनी होगी EMI
    Tata Curvv के बेस वेरिएंट Smart के लिए कितनी देनी होगी EMI

    HighLights

    1. Tata की ओर से Curvv को 10 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर किया जाता है ऑफर
    2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद टाटा कर्व के लिए हर महीने जाएंगे 14795 रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों को Tata Motors की ओर से ऑफर किया जाता है। अगर आप भी कंपनी की Cupe SUV Tata Curvv के Smart वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Tata Curvv Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Tata Curvv Smart Variant Price

    Tata की ओर से Curvv के बेस वेरिएंट के तौर पर Smart को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Tata Curvv Smart Price) कीमत 10 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 77 हजार रुपये आरटीओ और करीब 42 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Curvv Smart on road price करीब 11.19 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Smart को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.19 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 9.19 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 14795 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 9.19 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14795 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप एसयूवी Tata Curvv Smart के लिए करीब 3.23 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 14.42 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Tata की ओर से Curvv को कंपनी Coupe SUV के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Citroen Basalt के साथ होता है। वहीं कीमत के मामले में इसे Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Hyundai Creta जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।