Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक 2501 , क्या खरीदने में होगी समझदारी?
Bajaj Chetak Scooter Review:बजाज की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर चेतक की बिक्री की जाती है। इसके बेस वेरिएंट 2501 को हमने कई कसौटियों पर चलाकर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में बजाज की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर चेतक की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर के सबसे सस्ते वेरिएंट 2501 को भी ऑफर किया जाता है। हमें इस स्कूटर में क्या खासियत और क्या कमियां समझ आईं। क्या इसे (Bajaj Cheatak Scooter Review) खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कैसा है Bajaj Chetak 2501
बजाज की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में चेतक को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर के बेस वेरिएंट 2501 को हमने कुछ समय के लिए चलाया। इस दौरान हमने इसे शहर के ट्रैफिक, खुली सड़कों के साथ ही बारिश में दिन और रात के समय भी चलाकर देखा। निर्माता की ओर से इस स्कूटर के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है, लेकिन अब इस स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जो देखने में अच्छा लगने के साथ ही जरूरी जानकारी भी देने का काम करता है।
-1786120344337.webp)
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस स्कूटर के पिछले हिस्से में ग्राफिक्स दिए हैं, जिसके साथ चेतक की बैजिंग भी मिलती है। साथ ही इस स्कूटर में 25 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया गया है। इसी के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक, आइस क्यूब डिजाइन में टेल लाइट, मेटल बॉडी, एलईडी फ्रंट लाइट, रिवर्स मोड जैसे फीचर्स को दिया गया है जो इसे एक उपयोगी स्कूटर के तौर पर ऑफर करते हैं।

कितनी है रेंज
बजाज की ओर से चेतक 2501 को सबसे सस्ते वेरिएंट के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर में निर्माता की ओर से 2.5 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया है जो आपको 113 किलोमीटर तक की रेंज देने का वादा करती है। लेकिन फुल चार्ज के बाद इस स्कूटर को आसानी से शहर के ट्रैफिक या खुली सड़कों पर ईको मोड में चलाया जाएगा तो इसको 75 किलोमीटर के आस पास तक चलाया जा सकता है। वहीं ईको और स्पोर्ट्स मोड के साथ इसे चलाया जाएगा तो आपको करीब 70 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। स्पीड की बात करें तो इस स्कूटर को ईको मोड में अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटा और स्पोर्ट्स मोड में अधिकतम 61 किलोमीटर प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड के साथ चलाया जा सकता है। इससे एक बड़ा फायदा मिलता है कि दिल्ली जैसे शहर में जहां पर अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा के आस पास है, आपका चालान ओवर स्पीडिंग के कारण नहीं आएगा।
खबरें और भी

फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको ऐसा स्कूटर चाहिए जो न सिर्फ आपको मेटल बॉडी और जरुरत के सभी फीचर्स के साथ अच्छी फिनिशिंग के साथ सफर करने का अनुभव कम बजट में दे। साथ ही अच्छी हैंडलिंग भी मिले तो बजाज के चेतक इलेक्ट्रिक के 2501 वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप एक ही दिन में 70-75 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं और इसके लिए आप थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो आप इसके अन्य वेरिएंट्स या अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।