Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kia Sonet vs Mahindra XUV300: कीमत, इंजन और स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन बेहतर, खरीदने से पहले जान लीजिए

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 09:30 AM (IST)

    किआ सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत ₹7.99 लाख से ₹14.69 लाख (एक्स-शोरूम) है जबकि महिंद्रा एक्सयूवी300 की कीमत ₹7.99 लाख से ₹13 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच ...और पढ़ें

    आइए, Kia Sonet और Mahindra XUV300 के बारे में जान लेते हैं।
    आइए, Kia Sonet और Mahindra XUV300 के बारे में जान लेते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia Sonet भारतीय बाजार में सबसे अधिक मांग वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। एसयूवी की बढ़ती मांग के साथ, वाहन निर्माता पर्याप्त बाजार हिस्सेदारी के लिए एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। आइए किआ सोनेट और Mahindra XUV300 के बीच कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर अंतरों के बारे में जान लेते हैं।

    इंजन

    Kia Sonet दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल विकल्प के साथ आती है। पेट्रोल लाइनअप में 1.2 लीटर यूनिट और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन शामिल है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो 82 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है।

    यह भी पढ़ें- कार में क्‍यों लगाना चाहिए Dashcam, खरीदने से पहले रखें किन बातों का ध्‍यान

    दूसरी ओर, 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। ये इंजन 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सोनेट का डीजल वेरिएंट 1.5 लीटर इंजन द्वारा संचालित है, जो 114 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड आईएमटी या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

    Mahindra XUV300 में दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल विकल्प भी उपलब्ध है। 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 108 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दूसरा 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 128 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट है, जो 115 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देती है। XUV300 के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड एएमटी यूनिट शामिल है।

    खबरें और भी

    स्पेसिफिकेशन

    XUV300 डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स से लैस है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, EBD के साथ ABS, हिल-होल्ड असिस्ट के साथ ESP और सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट शामिल हैं।

    वहीं, XUV300 को जल्द ही अपडेट मिलने वाला है। अपडेटेड मॉडल में एडास फीचर्स, नया और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वेटिंलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल है।

    कीमत

    किआ सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत ₹7.99 लाख से ₹14.69 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी300 की कीमत ₹7.99 लाख से ₹13 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस हिसाब से सोनेट के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत XUV300 से अधिक है।

    यह भी पढ़ें- BYD Seal EV कल हो रही है लॉन्च; जानिए संभावित कीमत, रेंज और फीचर डिटेल्स