यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक कार, जो बन गई सबकी Dzire...15 साल से कायम है Maruti की इस गाड़ी का जलवा
MARUTI DZIRE की कीमत 5.83 लाख से 9.58 लाख रुपये के बीच है। बलेनो जैसी हाई-एंड हैचबैक की कीमत भी लगभग यही है। इस कार का डिजाइन लोगों को काफी आकर्षित कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति के कुछ मॉडल्स लोगों के दिलों पर ऐसे छाए हुए हैं कि लोग उनकों सालों तक भूल ही नहीं सकते हैं। उसी में से एक मारुति की कार का एक मॉडल डिजायर है। भारतीय बाजार में मारुति डिजायर ने पहली बार 2008 में कदम रखा था। जिसके बाद से ही इसकी एक अलग पहचान बन गई और अब तक इसकी पहचान काफी दमदार ही बनी हुई है।
इंडियन मार्केट में हुंडई एक्सेंट और टाटा इंडिगो के साथ इसकी टक्कर है। लेकिन मारुति डिजायर सबको पीछे छोड़ सबकी चहेती बन गई। क्या आप जानते हैं, इसको पसंद करने के पीछे कारण क्या है? आखिर लोग इस कार को इतना पसंद क्यों करते हैं। चलिए जानते है वो खास प्वाइंट्स, जिसके कारण इसे काफी पसंद किया जाता है।
कीमत में किफायती
कोई भी व्यक्ति कार को खरीदने से पहले अपना बजट तैयार करता है। ये कार लोगों के बजट में आती है, जिसके कारण ये अधिक लोकप्रिय है। ये एक किफायती एंट्री लेवल सेडान है। इसकी कीमत 5.83 लाख से 9.58 लाख रुपये के बीच है। यही लगभग बलेनो जैसी हाई-एंड हैचबैक की कीमत भी है।
डिजाइन
इस कार का डिजाइन लोगों को काफी आकर्षित करता है। मारुति डिजायर ऐसी दिखती है, जैसे एक संशोधित Maruti Swift हो। लेकिन समय के साथ इसकी डिजाइन में काफी बदलाव आया और कार की अपनी एक अलग पहचान बन गई। पिछली दो पीढ़ियों में इसका डिजाइन काफी आकर्षक हो गया है।
खबरें और भी
माइलेज
जिस तरीके से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, हर कोई कार खरीदने से पहले यह देखता है कि ये कार माइलेज कितना देती है। कार अगर एक अच्छा माइलेज दे रही है तभी उसे कोई खरीदता है। तो यहां पर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मामले में भी डिजायर खरी उतरी है। मारुति डिजायर आपको डीजल वेरिएंट में 24 kmpl और पेट्रोल वेरिएंट में 21 kmpl का औसत माइलेज दे सकती है।
आसान सर्विसिंग
मारुति भारत में पुरानी कंपनी में से एक है। इसके कारण आपकी कार अगर कहीं भी खराब होती है तो आपको आस-पास निश्चित रूप कहीं न कहीं इसका सर्विस सेंटर जरूर मिल जाएगा। जिसके कारण आपकी परेशानी कुछ समय के अंदर ही खत्म हो जाएगी।
आसान रख-रखाव
मारुति डिजायर के रखरखाव में आपको अधिक पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है। मारुति डिजायर की रख-रखाव लागत स्विफ्ट के समान है। यह एक हैचबैक है। इसके कारण आपके जेब पर अधिक भार नहीं आता है।
अच्छी रीसेल वैल्यू
मारुति इंडियन मार्केट में आज से ही नहीं, कई सालों से राज करते आ रही है। लेकिन कोई भी कार हो, जैसे ही शोरुम से बाहर निकलती है, उसका दाम घट जाता है और हर साल कम होता जाता है। लेकिन डिजायर के साथ ऐसा नहीं है।आपको इस कार की रीसेल वैल्यू अच्छी मिलती है। यही कारण है कि पुरानी कारों के बाजार में भी मारुति डिजायर काफी लोकप्रिय है।
All-new Tour S
मारुति की All-new Tour S नए -जनरेशन डिजायर पर बेस्ड है। वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 6.51 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें-
TVS Ronin बनी MS Dhoni की फेवरेट, किफायती कीमत में आने वाली इस बाइक के आप भी हो जाएंगे फैन

