यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MG Hector के लिए अब करीब करना होगा दो महीने का इंतजार, घटी वेटिंग पीरियड
MG Hector Waiting Period MG Motor India ने इस साल जनवरी में नई MG Hector को लॉन्च किया था। वहीं इस कार के लिए आपको करीब दो महीने का इंतजार करना होगा। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Motor India ने इस साल जनवरी में नई MG Hector को लॉन्च किया था। अगर आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी ने इसके लिए वेटिंग पीरियड की अवधि को कम कर दिया है। हेक्टर को बुक करने वाले इच्छुक ग्राहक को इस कार के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना होगा। चलिए आपको इस कार से जुड़ी खास बातें बताते हैं।
एमजी हेक्टर के लिए वेटिंग पीरियड क्या है?
जैसा की आपको हम बता चुके हैं कि इस कार के लिए आपको दो महीने का इंतजार करना होगा। वहीं स्मार्ट ईएक्स ट्रिम खरीदने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना होगा। स्मार्ट ईएक्स के लिए पूरे भारत में चार महीने का वेटिंग पीरियड है। जबकि टॉप-स्पेक सैवी प्रो में केवल एक महीने की सबसे कम वेटिंग पीरियड के साथ आती है।
एमजी हेक्टर वेरिएंट
2023 के अपडेट के साथ, एमजी हेक्टर को दो नए वेरिएंट मिलते हैं और अब ये कुल 6 वेरिएंट में आती है, ये स्टाइल , शाइन, स्मार्ट , स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो में आती है। एडीएएस की विशेषताएं टॉप, सैवी प्रो वेरिएंट तक सीमित है।
डिजाइन
आपको बता दें, इस फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव ये किया गया है, इसमें बड़े पैमाने पर डायमंड-स्टडेड पैटर्न क्रोम ग्रिल, जो MG का कहना है कि स्कॉटलैंड में प्रसिद्ध Argyle डिज़ाइन पैटर्न से प्रेरित है। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर बंपर, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, हेक्टर बैजिंग और बूट लिड की लंबाई पर चलने वाला रिफ्लेक्टर भी होता है। इसमें 18 इंच का अलॉय व्हील भी मिलता है।
खबरें और भी
कीमत में हुई बढ़ोतरी
भारतीय बाजार मे पिछले महीने , एमजी इंडिया ने घोषणा की कि वह 1 मार्च, 2023 से अपने मॉडलों में कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसके अलावा इसके चुनिंदा वेरिएंट अब 36 हजार रुपये महंगी है।

