यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाहिए पैनोरमिक सनरूफ का एक्सपीरियंस तो ये 5 कार है बेस्ट, यहां जानें डिटेल्स
अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं जिसमे आपको सनरूफ का एक्सपीरियंस भी मिले और साथ ही आपके पॉकेट पर भी भारी ना पड़ें। आज हम आपको ऐसे पांच कार के बारे मे ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब हम गाड़ी खरीदने जाते हैं, तो अपने बजट को हमेशा ध्यान में रखते है, लेकिन कभी -कभी इस बजट के मैनेज करते हुए हमें अपनी पसंद और लग्जरी को छोड़ना पड़ता है। ऐसे में अगर आप सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
आपको बता दे कि अब ऑटोमोटिव इंडस्ट्री पैनोरमिक सनरूफ नेचर को अपनी कार का हिस्सा बना रही है और ये फीचर केवल हाई मॉडल्स कारों के लिए ही नहीं बल्कि कम बजट वाली कार में भी दिया जाता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
MG Astor Select
MG Astor को लगभग 14.48 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसमें आपको एक बड़ा सनरूफ मिलता है और इसमें ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें आफको 5 अलग अलग ऑप्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें - भारतीय विमानन क्षेत्र में प्रवेश का यह सही समय, उद्योगों को मिल रहा 24 अरब डालर का प्रोत्साहन
Hyundai Alcazar Prestige
इस कार की कीमत लगभग 17.78 लाख रुपये है और इसमें 7-सीटर के साथ सनरूफ का ऑप्शन मिलता है। ये भी इस लिस्ट का बेहतरीन मॉडल है।
Maruti Suzuki Grand Vitara Alpha
अगर आपको मारुति सुजुकी की शानदार ग्रैंड विटारा पसंद है तो आपको बता दें कि इसके कुछ वर्जन में स्लीक सनरूफ मिलते हैं। इन कारों की कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 21 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।
Hyundai Creta S(O)
हुंडई ने इस कार को 14.32 लाख रुपये में पेश किया है। इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जो आपकी ड्राइव को बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। ये एक संशोधित क्रेटा वर्जन है , जिसमें बेहतरीन डिजाइन चेंज किया है।
खबरें और भी
Kia Seltos HTX
किआ सेल्टोस के HTX वेरिएंट वर्जन में आपको सनरूफ मिलता है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। ये आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है।
यह भी पढ़ें - क्या है Cruise Control फीचर को यूज करने का सही तरीका, जानिए फायदे और नुकसान