Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली हैं ये एडवांस कारें, आधुनिक फीचर्स से होंगी लैस

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 05:09 PM (IST)

    2 New Car Launches Next Week आने वाले अक्टूबर 2022 के अगले सप्ताह में हम BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक नई निसान कार आने वाली है। BYD Atto 3 भारत ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली हैं ये एडवांस कारें
    अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली हैं ये एडवांस कारें

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। भारत में त्योहारों के मौसम ने दस्तक दे दिया है । अगर आस दिवाली आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आने वाले हफ्ते में दो नई बड़ी कार लॉन्च होने वाली है। आज हम आपके लिए आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने वाली उन गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है।

    BYD ATTO 3

    आने वाले अक्टूबर 2022 के अगले सप्ताह में, हम BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक नई निसान कार आने वाली है। BYD Atto 3 भारत में चीनी EV मार्केट की दूसरी पेशकश होगी। इसका मॉडल  जो पहले से ही चुनिंदा वैश्विक बाजारों में बिक्री पर है भारतीय बाजार में ये 11 अक्टूबर को अपने कदम रखने वाली है। इसे  एसकेडी मार्ग के माध्यम से आयात कराया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये तक की हो सकती है।

    BYD ATTO 3 इंजन

    लीक हुई जानकारी के मुताबिक  Atto 3 में 49.92kWh BYD ब्लेड बैटरी और एक स्थायी चुंबक सिंक्रोनस मोटर  होगाछ। वहीं इसके बैटरी पैक को 201bhp और 310Nm बनाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा। इलेक्ट्रिक एसयूवी फुल चार्ज पर 345km  की रेंज देती है। यह 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।  नई BYD इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी 60.49kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर 420km की रेंज देने का दावा करती है।

    ये भी पढ़ें -

    इस दिवाली घर लाएं खुशियां, 10 लाख के अंदर आती हैं मारुति की ये 5 शानदार कारें

    Road Safety Tips: सड़क पर वाहन चलाते समय ध्यान में रखें ये सिंबल, परिवार के साथ खुद भी रहेंगे सेफ

    NEW NISSAN CAR

    निसान इंडिया ने भारतीय बाजार में ये पुष्टि की है कि वो 18 अक्टूबर 2022 को एक घोषणा करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई विवरण नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि निसान लीफ इलेक्ट्रिक हैचबैक का अनावरण या लॉन्च कर सकती है। इस ईवी को भारत में कई बार देखा गया है।

    खबरें और भी

    NEW NISSAN CAR इंजन

    वैश्विक बाजारों में, लीफ ईवी 40kWh ली-आयन बैटरी पैक और EM57 इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है। यह 146bhp की संयुक्त शक्ति और 320Nm का टॉर्क  जनरेट करती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक 240km  की रेंज का दावा करती है। यह 3kWh और 6kWh AC चार्जर के साथ भी आ सकती है। इसके बैटरी को चार्ज करने में 16 घंटे 8 घंटे का समय लगता है।